ताजा खबर
दरवाजे पर खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली रातोंरात चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; लेस्लीगंज में मचा हड़कंपजमशेदपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, गन प्वाइंट पर मैनेजर से खुलवाया चेस्ट; 42 लाख से ज्यादा नकद और जेवर लूटकर फरारकोडरमा उपायुक्त के नाम पर बनी फर्जी फेसबुक ID, प्रशासन ने जारी किया साइबर अलर्टएशियन गेम्स में भारत की शानदार शुरुआत, रोशिबिना ने जीता रजत, रोइंग में सतनाम-सलमान को कांस्यडैम का पानी और हाथियों का आतंक, दोहरी मार में रसुनिया के किसान; दूध भर रही धान की फसल बर्बादसोलन में मां और छह माह की बच्ची की संदिग्ध मौत, कारणों की जांच में जुटी पुलिसट्रंप ने तोड़ा दशकों पुराना प्रोटोकॉल, एयरपोर्ट पहुंचकर शी जिनपिंग का किया भव्य स्वागतअब बंद नहीं रहेंगे रेलवे फाटक, रेलवे बोर्ड के नए नियम से आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहतThe Paradise Review, नानी की दमदार मौजूदगी, मगर कहानी पर बंटे दर्शक, हिट या मिस?जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौतदरवाजे पर खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली रातोंरात चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; लेस्लीगंज में मचा हड़कंपजमशेदपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, गन प्वाइंट पर मैनेजर से खुलवाया चेस्ट; 42 लाख से ज्यादा नकद और जेवर लूटकर फरारकोडरमा उपायुक्त के नाम पर बनी फर्जी फेसबुक ID, प्रशासन ने जारी किया साइबर अलर्टएशियन गेम्स में भारत की शानदार शुरुआत, रोशिबिना ने जीता रजत, रोइंग में सतनाम-सलमान को कांस्यडैम का पानी और हाथियों का आतंक, दोहरी मार में रसुनिया के किसान; दूध भर रही धान की फसल बर्बादसोलन में मां और छह माह की बच्ची की संदिग्ध मौत, कारणों की जांच में जुटी पुलिसट्रंप ने तोड़ा दशकों पुराना प्रोटोकॉल, एयरपोर्ट पहुंचकर शी जिनपिंग का किया भव्य स्वागतअब बंद नहीं रहेंगे रेलवे फाटक, रेलवे बोर्ड के नए नियम से आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहतThe Paradise Review, नानी की दमदार मौजूदगी, मगर कहानी पर बंटे दर्शक, हिट या मिस?जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत
टाटा-रांची एनएच-33 पर दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर, छह यात्री गंभीर रूप से घायल - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला: टाटा-रांची एनएच-33 पर रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना चांडिल थाना क्षेत्र के करणीडीह और भादुडीह के बीच हुई, जहां विपरीत दिशा से आ रहे दो ऑटो आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय दोनों ऑटो यात्रियों से भरे हुए थे। दुर्घटना में घायल हुए छह लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक ऑटो चांडिल से जमशेदपुर की ओर जा रही थी। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और घायल यात्री सड़क पर ही तड़पने लगे।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया। इसी बीच सड़क सुरक्षा मित्र शेखर गांगुली अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर चांडिल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि एनएच-33 पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने, सुरक्षा उपाय बढ़ाने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version