ताजा खबर
₹1 करोड़ के इनामी माओवादी आकाश ने छोड़ा जंगल, दबाव में तोड़ा संगठन से नातादिनदहाड़े अपहरण से आदित्यपुर में सनसनी, हथियारबंद बदमाश कार से युवक को जबरन उठा ले गएअवैध बालू पर बड़ा एक्शन! बराबाजार में संयुक्त छापेमारी, 600 CFT बालू लदी लॉरी जब्त; चालक फरारपलामू में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप! महिला और बेटी से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदनपार्टी बदली तो 10 साल का बैन! कपिल सिब्बल के प्रस्ताव से गरमाई सियासत, CJP ने किया समर्थनधौनी-सुदेश महतो के घर भी पहुंचा सांप! रांची में ‘आतंक’, हर दिन 10 तक रेस्क्यू कॉल100 साल की उम्र में भी समाजसेवा का जज्बा, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने मृत्यु के बाद चिकित्सा विज्ञान को समर्पित किया शरीरदेश के शीर्ष 100 अमीरों में चमके रूंगटा बंधु, 40 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ बनाई खास पहचानकैंसर की दवा में बड़ा फर्जीवाड़ा! 90 अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाएं, सप्लायर गिरफ्तारराजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत, 163 सीटों पर कब्जा; कांग्रेस 103 पर सिमटी₹1 करोड़ के इनामी माओवादी आकाश ने छोड़ा जंगल, दबाव में तोड़ा संगठन से नातादिनदहाड़े अपहरण से आदित्यपुर में सनसनी, हथियारबंद बदमाश कार से युवक को जबरन उठा ले गएअवैध बालू पर बड़ा एक्शन! बराबाजार में संयुक्त छापेमारी, 600 CFT बालू लदी लॉरी जब्त; चालक फरारपलामू में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप! महिला और बेटी से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदनपार्टी बदली तो 10 साल का बैन! कपिल सिब्बल के प्रस्ताव से गरमाई सियासत, CJP ने किया समर्थनधौनी-सुदेश महतो के घर भी पहुंचा सांप! रांची में ‘आतंक’, हर दिन 10 तक रेस्क्यू कॉल100 साल की उम्र में भी समाजसेवा का जज्बा, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने मृत्यु के बाद चिकित्सा विज्ञान को समर्पित किया शरीरदेश के शीर्ष 100 अमीरों में चमके रूंगटा बंधु, 40 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ बनाई खास पहचानकैंसर की दवा में बड़ा फर्जीवाड़ा! 90 अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाएं, सप्लायर गिरफ्तारराजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत, 163 सीटों पर कब्जा; कांग्रेस 103 पर सिमटी
आरआइटी थाना को मिला तेजतर्रार प्रभारी, स्वागत के लिए पहुंचे श्रमिक नेता परशुराम सिंह बागी - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित आरआइटी थाना को नए थाना प्रभारी के रूप में एक अनुभवी और तेजतर्रार पुलिस अधिकारी रविकांत पराशर मिले हैं। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को भारत रक्षा मंच पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष एवं टिस्को निबंधित श्रमिक संघ के सुप्रीमो अध्यक्ष परशुराम सिंह बागी ने आरआइटी थाना पहुंचकर नवपदस्थापित थाना प्रभारी रविकांत पराशर से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

पूर्वी सिंहभूम के कई महत्वपूर्ण थानों में दे चुके हैं सेवा

रविकांत पराशर वर्ष 2018 बैच के हैं और पूर्वी सिंहभूम जिले के कई महत्वपूर्ण थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने बिष्टुपुर थाना, एमजीएम थाना और परसुडीह थाना में कार्य करते हुए कई संवेदनशील मामलों का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और आम लोगों के साथ बेहतर संवाद उनकी कार्यशैली की प्रमुख पहचान रही है।

कानून-व्यवस्था को लेकर जताया भरोसा

मुलाकात के दौरान परशुराम सिंह बागी ने कहा कि रविकांत पराशर एक कर्मठ और अनुभवी पुलिस अधिकारी हैं। उनके नेतृत्व में आरआइटी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम जनता को बेहतर पुलिस सेवा मिलेगी। उन्होंने नए थाना प्रभारी को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। थाना प्रभारी रविकांत पराशर ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उनकी नियुक्ति के बाद स्थानीय लोगों में भी सकारात्मक माहौल है और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीदें जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version