ताजा खबर
200 साल बाद महिला को फांसी देने की तैयारी, 31 साल पुराने हत्याकांड ने फिर छेड़ी बड़ी बहस•13 साल की IAS सेवा के बाद सियासत में नई पारी, दिव्या मित्तल ने चुनी अपनी अलग राह•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की उम्मीदों को नई उड़ान, 540 एकड़ में आकार लेगी बड़ी परियोजना•30 सितंबर तक राशन का 100% उठाव नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्ट होंगे ट्रांसपोर्टर, डीसी राजीव रंजन सख्त•जमीन का स्वरूप बदलकर हो रही रजिस्ट्री? अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग•लंबित योजनाओं पर सख्त हुई प्राक्कलन समिति, देरी करने वाले संवेदकों पर कार्रवाई का निर्देश•टाटा मोटर्स में बोनस की बड़ी सौगात, कर्मचारियों को मिलेंगे ₹82,500 तक•भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर रांची तैयार, स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से मिलेगा प्रवेश•हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार एक्शन में! सरायकेला में ट्रकों की अवैध पार्किंग पर बड़ा प्लान, 18 महीने में हाईकोर्ट को देनी होगी रिपोर्ट•आदित्यपुर फायरिंग कांड का बड़ा खुलासा! रिश्तेदार ने रची थी साजिश, लूट और हत्या की थी प्लानिंग; 2 आरोपी गिरफ्तार200 साल बाद महिला को फांसी देने की तैयारी, 31 साल पुराने हत्याकांड ने फिर छेड़ी बड़ी बहस•13 साल की IAS सेवा के बाद सियासत में नई पारी, दिव्या मित्तल ने चुनी अपनी अलग राह•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की उम्मीदों को नई उड़ान, 540 एकड़ में आकार लेगी बड़ी परियोजना•30 सितंबर तक राशन का 100% उठाव नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्ट होंगे ट्रांसपोर्टर, डीसी राजीव रंजन सख्त•जमीन का स्वरूप बदलकर हो रही रजिस्ट्री? अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग•लंबित योजनाओं पर सख्त हुई प्राक्कलन समिति, देरी करने वाले संवेदकों पर कार्रवाई का निर्देश•टाटा मोटर्स में बोनस की बड़ी सौगात, कर्मचारियों को मिलेंगे ₹82,500 तक•भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर रांची तैयार, स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से मिलेगा प्रवेश•हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार एक्शन में! सरायकेला में ट्रकों की अवैध पार्किंग पर बड़ा प्लान, 18 महीने में हाईकोर्ट को देनी होगी रिपोर्ट•आदित्यपुर फायरिंग कांड का बड़ा खुलासा! रिश्तेदार ने रची थी साजिश, लूट और हत्या की थी प्लानिंग; 2 आरोपी गिरफ्तार
कोवाली थाना विवाद: एमजीएम अस्पताल पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पुलिस बर्बरता मामले की निष्पक्ष जांच की मांग - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र में पुलिस पर लगाए गए बर्बरता और प्रताड़ना के आरोपों को लेकर मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हेंसड़ा गांव निवासी बुजुर्ग श्यामा प्रसाद बेरा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस बीच पोटका विधायक संजीव  सरदार अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार, कोवाली थाना प्रभारी पर श्यामा प्रसाद बेरा के साथ कथित मारपीट करने, झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने और रुपये मांगने के आरोप लगाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रताड़ना के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलने पर विधायक संजीव सरदार मंगलवार को एमजीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित और उनके परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तथा न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि यदि लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं तो यह बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी जनता में विश्वास कायम करना है, न कि भय का माहौल पैदा करना। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हिरासत या पुलिस कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की बर्बरता लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है।
विधायक ने बताया कि मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को डीआईजी, डीजीपी और मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे तथा दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।
फिलहाल पीड़ित का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है और पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। सभी की नजर अब प्रशासनिक जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version