ताजा खबर
200 साल बाद महिला को फांसी देने की तैयारी, 31 साल पुराने हत्याकांड ने फिर छेड़ी बड़ी बहस•13 साल की IAS सेवा के बाद सियासत में नई पारी, दिव्या मित्तल ने चुनी अपनी अलग राह•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की उम्मीदों को नई उड़ान, 540 एकड़ में आकार लेगी बड़ी परियोजना•30 सितंबर तक राशन का 100% उठाव नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्ट होंगे ट्रांसपोर्टर, डीसी राजीव रंजन सख्त•जमीन का स्वरूप बदलकर हो रही रजिस्ट्री? अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग•लंबित योजनाओं पर सख्त हुई प्राक्कलन समिति, देरी करने वाले संवेदकों पर कार्रवाई का निर्देश•टाटा मोटर्स में बोनस की बड़ी सौगात, कर्मचारियों को मिलेंगे ₹82,500 तक•भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर रांची तैयार, स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से मिलेगा प्रवेश•हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार एक्शन में! सरायकेला में ट्रकों की अवैध पार्किंग पर बड़ा प्लान, 18 महीने में हाईकोर्ट को देनी होगी रिपोर्ट•आदित्यपुर फायरिंग कांड का बड़ा खुलासा! रिश्तेदार ने रची थी साजिश, लूट और हत्या की थी प्लानिंग; 2 आरोपी गिरफ्तार200 साल बाद महिला को फांसी देने की तैयारी, 31 साल पुराने हत्याकांड ने फिर छेड़ी बड़ी बहस•13 साल की IAS सेवा के बाद सियासत में नई पारी, दिव्या मित्तल ने चुनी अपनी अलग राह•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की उम्मीदों को नई उड़ान, 540 एकड़ में आकार लेगी बड़ी परियोजना•30 सितंबर तक राशन का 100% उठाव नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्ट होंगे ट्रांसपोर्टर, डीसी राजीव रंजन सख्त•जमीन का स्वरूप बदलकर हो रही रजिस्ट्री? अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग•लंबित योजनाओं पर सख्त हुई प्राक्कलन समिति, देरी करने वाले संवेदकों पर कार्रवाई का निर्देश•टाटा मोटर्स में बोनस की बड़ी सौगात, कर्मचारियों को मिलेंगे ₹82,500 तक•भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर रांची तैयार, स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से मिलेगा प्रवेश•हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार एक्शन में! सरायकेला में ट्रकों की अवैध पार्किंग पर बड़ा प्लान, 18 महीने में हाईकोर्ट को देनी होगी रिपोर्ट•आदित्यपुर फायरिंग कांड का बड़ा खुलासा! रिश्तेदार ने रची थी साजिश, लूट और हत्या की थी प्लानिंग; 2 आरोपी गिरफ्तार
पारिवारिक विवाद से परेशान बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग, युवक की बहादुरी से बची जान - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह तालाब के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद से परेशान एक बुजुर्ग ने कथित तौर पर खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता और एक युवक की बहादुरी से उनकी जान बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से झुलस गए हैं। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह ए-ब्लॉक निवासी सत्तार खान पेट्रोल लेकर तालाब किनारे पहुंचे और कथित तौर पर अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। देखते ही देखते आग ने उनके पूरे शरीर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के दौरान तालाब के पास वाहन धोने का काम करने वाले मो. इस्लाम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को बचा लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार उनका शरीर काफी हद तक झुलस गया है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सत्तार खान लंबे समय से पारिवारिक परेशानियों से जूझ रहे थे और मानसिक तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। मौके से जले हुए कपड़े और अन्य अवशेष भी बरामद हुए हैं।
सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। फिलहाल बिष्टुपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्मदाह के प्रयास के पीछे की परिस्थितियों की पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं स्थानीय लोग मो. इस्लाम की बहादुरी और तत्परता की सराहना कर रहे हैं, जिनकी वजह से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
error: Content is protected !!
Exit mobile version