ताजा खबर
200 साल बाद महिला को फांसी देने की तैयारी, 31 साल पुराने हत्याकांड ने फिर छेड़ी बड़ी बहस•13 साल की IAS सेवा के बाद सियासत में नई पारी, दिव्या मित्तल ने चुनी अपनी अलग राह•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की उम्मीदों को नई उड़ान, 540 एकड़ में आकार लेगी बड़ी परियोजना•30 सितंबर तक राशन का 100% उठाव नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्ट होंगे ट्रांसपोर्टर, डीसी राजीव रंजन सख्त•जमीन का स्वरूप बदलकर हो रही रजिस्ट्री? अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग•लंबित योजनाओं पर सख्त हुई प्राक्कलन समिति, देरी करने वाले संवेदकों पर कार्रवाई का निर्देश•टाटा मोटर्स में बोनस की बड़ी सौगात, कर्मचारियों को मिलेंगे ₹82,500 तक•भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर रांची तैयार, स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से मिलेगा प्रवेश•हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार एक्शन में! सरायकेला में ट्रकों की अवैध पार्किंग पर बड़ा प्लान, 18 महीने में हाईकोर्ट को देनी होगी रिपोर्ट•आदित्यपुर फायरिंग कांड का बड़ा खुलासा! रिश्तेदार ने रची थी साजिश, लूट और हत्या की थी प्लानिंग; 2 आरोपी गिरफ्तार200 साल बाद महिला को फांसी देने की तैयारी, 31 साल पुराने हत्याकांड ने फिर छेड़ी बड़ी बहस•13 साल की IAS सेवा के बाद सियासत में नई पारी, दिव्या मित्तल ने चुनी अपनी अलग राह•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की उम्मीदों को नई उड़ान, 540 एकड़ में आकार लेगी बड़ी परियोजना•30 सितंबर तक राशन का 100% उठाव नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्ट होंगे ट्रांसपोर्टर, डीसी राजीव रंजन सख्त•जमीन का स्वरूप बदलकर हो रही रजिस्ट्री? अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग•लंबित योजनाओं पर सख्त हुई प्राक्कलन समिति, देरी करने वाले संवेदकों पर कार्रवाई का निर्देश•टाटा मोटर्स में बोनस की बड़ी सौगात, कर्मचारियों को मिलेंगे ₹82,500 तक•भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर रांची तैयार, स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से मिलेगा प्रवेश•हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार एक्शन में! सरायकेला में ट्रकों की अवैध पार्किंग पर बड़ा प्लान, 18 महीने में हाईकोर्ट को देनी होगी रिपोर्ट•आदित्यपुर फायरिंग कांड का बड़ा खुलासा! रिश्तेदार ने रची थी साजिश, लूट और हत्या की थी प्लानिंग; 2 आरोपी गिरफ्तार
नशा मुक्त भारत अभियान: जमशेदपुर में जागरूकता रथ रवाना, लोगों को नशे के खिलाफ किया जाएगा जागरूक - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष पहल शुरू की है। जिला मुख्यालय से उपायुक्त राजीव रंजन ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी देगा।
इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि नशा किसी भी परिवार की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर देता है। इसका सीधा प्रभाव बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार की अन्य आवश्यकताओं पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता ही सबसे प्रभावी हथियार है और इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।
जागरूकता रथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को नशे से दूर रहने, इसके दुष्परिणामों को समझने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशे के प्रति जागरूक कर एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है।
जिला प्रशासन ने आम लोगों से इस अभियान से जुड़ने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। प्रशासन का मानना है कि जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से ही नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version