ताजा खबर
नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के 7 छात्रों पर मुकदमा•बेंगलुरु की नौकरी छोड़ गांव लौटे इंजीनियर ने किया कमाल, हर घर पहुंचा Wi‑Fi, CCTV से बढ़ी सुरक्षा•टाटा मोटर्स में आज बोनस पर बड़ा फैसला! अप्रेंटिस की बहाली पर भी बन सकती है बात•रांची में डॉग बाइट का डरावना आंकड़ा, छह महीने में 31 हजार से अधिक लोग पहुंचे अस्पताल•एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का दम, बॉक्सिंग से कुश्ती तक पदकों की चमक•बिंदल मॉल फायरिंग में बड़ा खुलासा: शूटर नहीं, साजिश रचने वाले 4 आरोपी रायपुर से गिरफ्तार•तीसरी शादी की चाह में हैवानियत, गर्भवती पत्नी को उफनती नदी में धकेलने का आरोप•शाही मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई से पहले बवाल, पुलिस पर पथराव से तनाव•मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने का आखिरी मौका! 30 सितंबर तक करें आवेदन, फिर नहीं मिलेगा मौका•गंडक का रौद्र रूप! 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, चंपारण के गांवों में घुसा बाढ़ का पानीनशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के 7 छात्रों पर मुकदमा•बेंगलुरु की नौकरी छोड़ गांव लौटे इंजीनियर ने किया कमाल, हर घर पहुंचा Wi‑Fi, CCTV से बढ़ी सुरक्षा•टाटा मोटर्स में आज बोनस पर बड़ा फैसला! अप्रेंटिस की बहाली पर भी बन सकती है बात•रांची में डॉग बाइट का डरावना आंकड़ा, छह महीने में 31 हजार से अधिक लोग पहुंचे अस्पताल•एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का दम, बॉक्सिंग से कुश्ती तक पदकों की चमक•बिंदल मॉल फायरिंग में बड़ा खुलासा: शूटर नहीं, साजिश रचने वाले 4 आरोपी रायपुर से गिरफ्तार•तीसरी शादी की चाह में हैवानियत, गर्भवती पत्नी को उफनती नदी में धकेलने का आरोप•शाही मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई से पहले बवाल, पुलिस पर पथराव से तनाव•मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने का आखिरी मौका! 30 सितंबर तक करें आवेदन, फिर नहीं मिलेगा मौका•गंडक का रौद्र रूप! 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, चंपारण के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
सुपौल में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, नाश्ते की दुकान पर बैठे युवक पर बरसाईं गोलियां - aksharsamvad.com
Spread the love

 

पटना: बिहार के सुपौल जिले में रविवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। वीरपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या-5 में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान बनेलीपट्टी पंचायत के मुंशी पिपराही वार्ड संख्या-3 निवासी मिथिलेश कुमार मंडल (32) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 1:15 बजे मिथिलेश नगर पंचायत वार्ड-5 स्थित एक चाय-नाश्ते की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे अपराधियों ने उस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड की दिशा से आए थे। उन्होंने मिथिलेश को निशाना बनाकर करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं। गोली उसके सिर और पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से वीरपुर की ओर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुपौल के एसपी सरथ आर.एस. भी अस्पताल पहुंचे और मामले की समीक्षा की। मृतक के भाई राज कुमार मंडल ने गांव के ही अर्जुन मंडल पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद गोली लगने की संख्या और अन्य तथ्यों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version