ताजा खबर
अंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी•धान के खेत में करंट का कहर, मां हथिनी और दो शावकों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल•इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्रअंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी•धान के खेत में करंट का कहर, मां हथिनी और दो शावकों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल•इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र
विश्व रक्तदाता दिवस पर मेगा रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 272 यूनिट रक्त संग्रह - aksharsamvad.com
Spread the love

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिलनी हॉल में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर मानवता और समाजसेवा का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, द मिलनी, टाटा स्टील फाउंडेशन और ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 272 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। खास बात यह रही कि रक्तदान को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सभी रक्तदाताओं को निःशुल्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई प्रशिक्षण देने की घोषणा भी की गई।
गर्मी के मौसम में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए यह शिविर बड़ी राहत लेकर आया। कुल 325 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 272 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील करते हुए इसे सबसे बड़ा मानवीय दान बताया।
शिविर की एक विशेष उपलब्धि पिता-पुत्र की तीन जोड़ियों द्वारा एक साथ रक्तदान करना रही, जिसने लोगों को प्रेरित किया। वहीं महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
कार्यक्रम के दौरान ई-डिजिटल इंडिया की ओर से सभी रक्तदाताओं को निःशुल्क एआई प्रशिक्षण देने की घोषणा की गई। इच्छुक रक्तदाता ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से यह प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। आयोजकों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य समाजसेवा के साथ युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ना और उनके कौशल विकास को बढ़ावा देना है।
पूरे दिन चले इस महा अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आयोजन की सफलता में प्रेस क्लब, पीएसएफ और सहयोगी संस्थाओं के सदस्यों व स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और कौशल विकास आधारित कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।
error: Content is protected !!
Exit mobile version