ताजा खबर
छह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासनसड़क नहीं तो वोट नहीं, लेवाटांड में कीचड़ बना मुसीबत, मरीज से विद्यार्थियों तक हर कोई परेशानट्रैफिक नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई, जमशेदपुर में सुरक्षित सड़कों के लिए बड़ा प्लानSIR ड्यूटी के दौरान शिक्षक नील मोहन माईती की मौत, शिक्षकों में आक्रोश; हार्ट अटैक की आशंकाजमशेदपुर में लगेंगे 300 नए CCTV, अपराधियों की हर चाल पर पुलिस की नजरनेपाल से दिल्ली तक के कलाकारों ने चिलगु में मचाया धमाल, देर रात तक झूमते रहे दर्शकनक्शा किसने बनाया, मंजूरी किसने दी? एमजीएम की 12 करोड़ की कैथ लैब पर गंभीर सवाल₹1700 का लाइसेंस बनवाने में ₹6000 तक खर्च! आखिर अतिरिक्त रकम किसकी जेब में जा रही?गम्हरिया में आधी रात मौत का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन को कुचला; नाबालिग समेत 3 की मौतमहिला बैंककर्मी की शिकायत पर सपा नेता के खिलाफ FIR, पार्टी ने पद से हटायाछह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासनसड़क नहीं तो वोट नहीं, लेवाटांड में कीचड़ बना मुसीबत, मरीज से विद्यार्थियों तक हर कोई परेशानट्रैफिक नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई, जमशेदपुर में सुरक्षित सड़कों के लिए बड़ा प्लानSIR ड्यूटी के दौरान शिक्षक नील मोहन माईती की मौत, शिक्षकों में आक्रोश; हार्ट अटैक की आशंकाजमशेदपुर में लगेंगे 300 नए CCTV, अपराधियों की हर चाल पर पुलिस की नजरनेपाल से दिल्ली तक के कलाकारों ने चिलगु में मचाया धमाल, देर रात तक झूमते रहे दर्शकनक्शा किसने बनाया, मंजूरी किसने दी? एमजीएम की 12 करोड़ की कैथ लैब पर गंभीर सवाल₹1700 का लाइसेंस बनवाने में ₹6000 तक खर्च! आखिर अतिरिक्त रकम किसकी जेब में जा रही?गम्हरिया में आधी रात मौत का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन को कुचला; नाबालिग समेत 3 की मौतमहिला बैंककर्मी की शिकायत पर सपा नेता के खिलाफ FIR, पार्टी ने पद से हटाया
जमशेदपुर में चेन स्नेचरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, हथियार बरामद - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर: जमशेदपुर में सोमवार शाम चेन स्नेचिंग की घटना के बाद पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में एक अपराधी घायल हुआ है, हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है। बताया जा रहा है कि टेल्को थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही टेल्को पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपियों का पीछा शुरू किया। देखते ही देखते सिदगोड़ा समेत आसपास के कई थानों की पुलिस भी अभियान में शामिल हो गई।

पुलिस से घिरता देख अपराधियों ने भागने के दौरान फायरिंग शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पुलिस टीम पर करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं। इसके बावजूद पुलिस लगातार उनका पीछा करती रही। पीछा करते हुए अपराधी सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सूर्य मंदिर के पास झारखंड आर्म्ड पुलिस परिसर में जा घुसे। परिसर में मौजूद जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों संदिग्धों को घेर लिया और उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की। सूत्रों के अनुसार आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और 10 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, एक अपराधी के घायल होने की भी सूचना है, लेकिन उसकी स्थिति और घायल होने के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। मामले में जल्द ही पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी किए जाने की संभावना है।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version