ताजा खबर
चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर•मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन•क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन•डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद•एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश•वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार•डेढ़ साल पुलिस को चकमा देती रही महिला ड्रग तस्कर, दूसरी शादी कर बदला ठिकाना; आखिरकार सरायकेला से गिरफ्तार•2,274 कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये देने का दिया आदेश•734 करोड़ के GST घोटाले की जांच में जमशेदपुर के तीन ठिकानों पर ED की छापेमारी•चाईबासा की महिला उद्यमियों के उत्पाद अब पहुंचेंगे राज्य से राष्ट्रीय बाजार तकचांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर•मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन•क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन•डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद•एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश•वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार•डेढ़ साल पुलिस को चकमा देती रही महिला ड्रग तस्कर, दूसरी शादी कर बदला ठिकाना; आखिरकार सरायकेला से गिरफ्तार•2,274 कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये देने का दिया आदेश•734 करोड़ के GST घोटाले की जांच में जमशेदपुर के तीन ठिकानों पर ED की छापेमारी•चाईबासा की महिला उद्यमियों के उत्पाद अब पहुंचेंगे राज्य से राष्ट्रीय बाजार तक
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर टाटा स्टील ने टीएमएच नोवामुंडी व जोड़ा के चिकित्सकों का किया सम्मान - aksharsamvad.com
Spread the love

सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर टाटा स्टील जोड़ा के वैली क्लब प्रेक्षागृह में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) नोवामुंडी और जोड़ा के चिकित्सकों को उनकी उत्कृष्ट सेवा एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम तथा विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष (रॉ मैटेरियल्स) संदीप कुमार थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. विधान चंद्र रॉय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं की सराहना करते हुए कहा कि डॉक्टर समाज के सच्चे जीवनरक्षक हैं और उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। समारोह में जीएम मेडिकल सर्विसेज डॉ. विनीता सिंह, जीएम ओएमक्यू देवाशीष जेना, सीएमओ ओएमक्यू डॉ. धीरेन्द्र कुमार सहित टीएमएच नोवामुंडी एवं जोड़ा के चिकित्सक, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ. उमंग भारद्वाज ने सुरक्षा संकल्प दिलाया, जबकि जुलाई माह को एथिक्स माह के रूप में मनाए जाने के अवसर पर निशिकांत सिंह ने नैतिकता की शपथ दिलाई। डॉ. ए.एस. चटर्जी ने स्वागत भाषण दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। चिकित्सकों ने गीत, नृत्य, हास्य प्रस्तुति और नाटक के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टीएमएच नोवामुंडी के चिकित्सकों द्वारा प्रस्तुत नाटक सहित विभिन्न प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। अंत में टीएमएच जोड़ा के प्रभारी डॉ. तापस सारंगी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह चिकित्सकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और उनके अमूल्य योगदान को समर्पित रहा।

 

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version