ताजा खबर
पटना में रांची के पूर्व CCL GM की गोली लगने से मौत, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला शव; हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस•सरायकेला में जिउतिया पर दिखी मां की ममता, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत•जमशेदपुर में विकास कार्यों की सुस्ती पर DC की फटकार, 15 दिन में काम नहीं तो रद्द•सरायकेला में सिंगल टस्कर का आतंक! शाम ढलते ही गांव में घुस रहा हाथी, धान की खड़ी फसल रौंदी; ग्रामीणों में दहशत•ईचागढ़ में BJP का सियासी खेल तेज, कई चेहरे रेस में!•जमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद•LIVE VIDEO: लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की FIRपटना में रांची के पूर्व CCL GM की गोली लगने से मौत, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला शव; हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस•सरायकेला में जिउतिया पर दिखी मां की ममता, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत•जमशेदपुर में विकास कार्यों की सुस्ती पर DC की फटकार, 15 दिन में काम नहीं तो रद्द•सरायकेला में सिंगल टस्कर का आतंक! शाम ढलते ही गांव में घुस रहा हाथी, धान की खड़ी फसल रौंदी; ग्रामीणों में दहशत•ईचागढ़ में BJP का सियासी खेल तेज, कई चेहरे रेस में!•जमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद•LIVE VIDEO: लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की FIR
रांची में आर्मी जवान बनकर ठग ने मकान किराए का झांसा दिया, बुजुर्ग महिला से 2.99 लाख ठगे - aksharsamvad.com
Spread the love

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित साउथ ऑफिस पाड़ा के समृद्धि कॉम्प्लेक्स में रहने वाली 66 वर्षीय शाहिना खातून साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठग ने खुद को भारतीय सेना का जवान बताते हुए मकान किराए पर लेने की इच्छा जताई और ऑनलाइन एडवांस भुगतान करने का बहाना बनाकर उनके बैंक खाते से 2.99 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठग की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्राथमिकी के अनुसार, शाहिना खातून और उनके पति ने अपना मकान किराए पर देने के लिए एक विज्ञापन प्रकाशित कराया था। विज्ञापन देखने के बाद आरोपी ने “आशिष कुमार पहाड़ी” नाम से संपर्क किया। उसने खुद को भारतीय सेना का जवान बताते हुए भरोसा दिलाया और व्हाट्सएप पर आधार कार्ड तथा पैन कार्ड की कॉपी भी भेजी। दस्तावेज देखकर दंपती को उस पर विश्वास हो गया। इसके बाद आरोपी ने ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही और एक प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर महिला से बैंक संबंधी जानकारी साझा करवाई। इसी दौरान साइबर ठग ने उनके खाते से कुल 2.99 लाख रुपये निकाल लिए। रकम कटने का संदेश मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मकान किराए पर देने या किसी भी ऑनलाइन लेनदेन के दौरान अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी भी लिंक पर क्लिक न करें, बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और किसी भी भुगतान प्रक्रिया में सतर्कता बरतें।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version