ताजा खबर
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की जांच तेज, एसडीएम ने 3 घंटे तक की पूछताछ; CCTV फुटेज खंगाले•पटना में रांची के पूर्व CCL GM की गोली लगने से मौत, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला शव; हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस•सरायकेला में जिउतिया पर दिखी मां की ममता, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत•जमशेदपुर में विकास कार्यों की सुस्ती पर DC की फटकार, 15 दिन में काम नहीं तो रद्द•सरायकेला में सिंगल टस्कर का आतंक! शाम ढलते ही गांव में घुस रहा हाथी, धान की खड़ी फसल रौंदी; ग्रामीणों में दहशत•ईचागढ़ में BJP का सियासी खेल तेज, कई चेहरे रेस में!•जमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामदएमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की जांच तेज, एसडीएम ने 3 घंटे तक की पूछताछ; CCTV फुटेज खंगाले•पटना में रांची के पूर्व CCL GM की गोली लगने से मौत, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला शव; हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस•सरायकेला में जिउतिया पर दिखी मां की ममता, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत•जमशेदपुर में विकास कार्यों की सुस्ती पर DC की फटकार, 15 दिन में काम नहीं तो रद्द•सरायकेला में सिंगल टस्कर का आतंक! शाम ढलते ही गांव में घुस रहा हाथी, धान की खड़ी फसल रौंदी; ग्रामीणों में दहशत•ईचागढ़ में BJP का सियासी खेल तेज, कई चेहरे रेस में!•जमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद
जमशेदपुर बंद से पहले निकला मशाल जुलूस, विधायक पूर्णिमा साहू बोलीं- कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर: शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था, लगातार बढ़ रही चापड़बाजी की घटनाओं और हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद को लेकर बुधवार शाम भाजपा और एनडीए की ओर से विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा और एनडीए के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी मशाल जुलूस में शामिल हुईं और राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा।वीहाथों में मशाल और तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने शहर में बढ़ते अपराध, चापड़बाजी की घटनाओं और हिमांशु सिंह हत्याकांड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस का उद्देश्य 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद को सफल बनाना और शहर में बढ़ते अपराध के खिलाफ जनजागरण करना था।

इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जमशेदपुर की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमांशु सिंह की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है और अपराध तथा अवैध नशे के खिलाफ जनता अब सड़क पर उतरने को मजबूर हो गई है। विधायक ने शहरवासियों से 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि यह बंद किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि जमशेदपुर की सुरक्षा, बेहतर कानून व्यवस्था और अपराध मुक्त शहर की लड़ाई है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version