ताजा खबर
सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पर SSP का बड़ा एक्शन•लोहरदगा में कारोबारी को लेवी की धमकी, दुकान के शटर पर चली गोली•DC-SP दफ्तर के पास बैंक में सेंध! चोरों ने तोड़ा ताला, सात जगहों को बनाया निशाना; ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी लूट•हथकड़ी-रस्सी समेत थाने से फरार, 72 घंटे में फिर पकड़ा गया आरोपी, टूटी हथकड़ी बरामद•टाटा समूह में 12 हजार से ज्यादा शिकायतें, टाटा स्टील-मोटर्स में 3,758 मामले; सप्लाई चेन और टेंडर पर उठे सवाल•बार-बार मुंहासे और चेहरे पर थकान? आपकी त्वचा पर भी असर डाल सकता है तनाव•‘दृश्यम 3’ की धमाकेदार एंट्री, पहले दिन दुनियाभर में ₹95.10 करोड़ की कमाई!•NH-33 पर यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार; 25 यात्रियों में 3 घायल•‘नकाब पहनें, शादी के बाद नौकरी छोड़ें’, फ्लाईदुबई हमले के आरोपी को-पायलट के पुराने पोस्ट पर विवाद•कोल इंडिया बोनस, 2 लाख कर्मियों की नजर बैठक पर, क्या ₹1.10 लाख तक पहुंचेगी राशि?सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पर SSP का बड़ा एक्शन•लोहरदगा में कारोबारी को लेवी की धमकी, दुकान के शटर पर चली गोली•DC-SP दफ्तर के पास बैंक में सेंध! चोरों ने तोड़ा ताला, सात जगहों को बनाया निशाना; ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी लूट•हथकड़ी-रस्सी समेत थाने से फरार, 72 घंटे में फिर पकड़ा गया आरोपी, टूटी हथकड़ी बरामद•टाटा समूह में 12 हजार से ज्यादा शिकायतें, टाटा स्टील-मोटर्स में 3,758 मामले; सप्लाई चेन और टेंडर पर उठे सवाल•बार-बार मुंहासे और चेहरे पर थकान? आपकी त्वचा पर भी असर डाल सकता है तनाव•‘दृश्यम 3’ की धमाकेदार एंट्री, पहले दिन दुनियाभर में ₹95.10 करोड़ की कमाई!•NH-33 पर यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार; 25 यात्रियों में 3 घायल•‘नकाब पहनें, शादी के बाद नौकरी छोड़ें’, फ्लाईदुबई हमले के आरोपी को-पायलट के पुराने पोस्ट पर विवाद•कोल इंडिया बोनस, 2 लाख कर्मियों की नजर बैठक पर, क्या ₹1.10 लाख तक पहुंचेगी राशि?
बैंकॉक में अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी डीएवी गुवा की पूर्व छात्रा प्रियंका मिंज - aksharsamvad.com
Spread the love

सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा: डीएवी पब्लिक स्कूल, गुवा की पूर्व छात्रा प्रियंका मिंज का चयन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, क्षेत्र और जिले में हर्ष एवं गर्व का माहौल है। प्रियंका ने वर्ष 2018 में डीएवी पब्लिक स्कूल, गुवा से दसवीं तथा वर्ष 2020 में बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। छात्र जीवन से ही उन्होंने नृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। बैंकॉक रवाना होने से पूर्व विद्यालय में उनके सम्मान में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार ने प्रियंका को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका की उपलब्धि पूरे विद्यालय, क्षेत्र और देश के लिए गौरव की बात है। उन्हें विश्वास है कि प्रियंका अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करेंगी। उन्होने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक क्षमता, छात्र जीवन में सक्रिय भागीदारी, और समुदाय में योगदान दृढ़ जीवन की सफलता को दर्शाते हैं । मनुष्य जो भी उपलब्धि हासिल करता है उसकी मानकीकृत परीक्षा का प्रतिफल होता है।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रियंका के अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रियंका मिंज ने अपने गुरुजनों एवं विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों का मार्गदर्शन, विद्यालय से मिले संस्कार और परिवार का सहयोग उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने उनके सफल प्रदर्शन की कामना करते हुए शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version