ताजा खबर
साफ-सुथरे लोग कितनी गंदगी फैला रहे हैंपूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण महिलाओं के कारोबार को मिलेगी ‘मेंटॉरशिप की छतरी’, बाजार और ब्रांडिंग से जोड़ने की पहलFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्तासाफ-सुथरे लोग कितनी गंदगी फैला रहे हैंपूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण महिलाओं के कारोबार को मिलेगी ‘मेंटॉरशिप की छतरी’, बाजार और ब्रांडिंग से जोड़ने की पहलFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ता
जमशेदपुर में पीआईबी की 'वार्तालाप-2026' कार्यशाला, किसान सशक्तिकरण और जनकल्याण योजनाओं पर हुआ मंथन - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रांची की ओर से शुक्रवार को जमशेदपुर में ‘वार्तालाप-2026’ मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की किसान कल्याण, कृषि सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों पर पत्रकारों के साथ तथ्यपरक संवाद स्थापित करना था। कार्यशाला में पूर्वी सिंहभूम सहित आसपास के जिलों के करीब 70 पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उद्घाटन सत्र में पीआईबी रांची-भुवनेश्वर के अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और मीडिया के बीच निरंतर संवाद बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मीडिया की जिम्मेदारी केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि लोगों तक योजनाओं से जुड़ी सही और प्रमाणिक जानकारी पहुंचाना भी है। इसी उद्देश्य से ‘वार्तालाप’ जैसी पहल शुरू की गई है।
कार्यशाला के दौरान पीआईबी रांची के मीडिया एवं संचार अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के दौरान लागू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके प्रभाव की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचा है और इससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

तकनीकी सत्र में झारखंड दूरदर्शन समाचार इकाई के प्रमुख एवं सहायक निदेशक दिवाकर कुमार ने कृषि क्षेत्र में तकनीक की बढ़ती भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने ड्रोन दीदी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और आधुनिक कृषि तकनीकों को किसानों के लिए उपयोगी पहल बताया। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र, पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेंद्र सिंह मुंडा ने वैज्ञानिक खेती अपनाकर उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पीआईबी रांची के कार्यालय प्रमुख गौरव कुमार पुष्कर ने पत्रकार कल्याण योजनाओं पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ पत्रकार एवं पद्मश्री बलबीर दत्त ने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में जिम्मेदार और सकारात्मक पत्रकारिता की भूमिका पर जोर दिया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव ने भी किसान हित और सरकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर अपने विचार रखे। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें पत्रकारों ने विभिन्न विषयों पर अपने सवाल रखे। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ। इस दौरान पीआईबी की यंग प्रोफेशनल शिवानी कुमारी केसरी ने संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रस्तुति दी, जबकि सूचना सहायक प्रिंस कुमार, यंग प्रोफेशनल शिवेंद्र नाथ तिवारी एवं अन्य कर्मियों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!
Exit mobile version