ताजा खबर
टाटा स्टील के 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान के साथ विदाई, टाटा वर्कर्स यूनियन ने दिया गिफ्ट कूपन•अवैध बालू पर खनन विभाग का बड़ा प्रहार, 30 हजार CFT बालू जब्त; चौका में आईसर भी पकड़ा गया•‘लड़ने वाला नेता चुनिए, ठेकेदार नहीं’, रामचंद्र सहिस का हरेलाल महतो पर तीखा हमला•कुष्ठ रोग पर 100 दिन का महाअभियान, डीसी ने दिया ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ का संदेश•मानसिक परेशानी छिपाएं नहीं, मदद लें! डालसा ने मानगो चौक पर लोगों को किया जागरूक•बिरहोर टोला की मुस्कान ने 75% अंक लाकर रचा इतिहास, स्वाति ने 95.2% के साथ जिले में पाया सातवां स्थान•हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुवर दास, भूपेश बघेल और किशन रेड्डी•सूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ•हाथों में झाड़ू, संदेश मानवता का, रजवाडीह में चला सफाई अभियान•वन देवी को साक्षी मान 25 गांवों ने उठाया बड़ा कदम, पलामू टाइगर रिजर्व में 31 देसी बंदूकें सरेंडरटाटा स्टील के 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान के साथ विदाई, टाटा वर्कर्स यूनियन ने दिया गिफ्ट कूपन•अवैध बालू पर खनन विभाग का बड़ा प्रहार, 30 हजार CFT बालू जब्त; चौका में आईसर भी पकड़ा गया•‘लड़ने वाला नेता चुनिए, ठेकेदार नहीं’, रामचंद्र सहिस का हरेलाल महतो पर तीखा हमला•कुष्ठ रोग पर 100 दिन का महाअभियान, डीसी ने दिया ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ का संदेश•मानसिक परेशानी छिपाएं नहीं, मदद लें! डालसा ने मानगो चौक पर लोगों को किया जागरूक•बिरहोर टोला की मुस्कान ने 75% अंक लाकर रचा इतिहास, स्वाति ने 95.2% के साथ जिले में पाया सातवां स्थान•हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुवर दास, भूपेश बघेल और किशन रेड्डी•सूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ•हाथों में झाड़ू, संदेश मानवता का, रजवाडीह में चला सफाई अभियान•वन देवी को साक्षी मान 25 गांवों ने उठाया बड़ा कदम, पलामू टाइगर रिजर्व में 31 देसी बंदूकें सरेंडर
JPSC Forest Range Officer Result 2026: 743 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सफल, अब फिजिकल टेस्ट की बारी - aksharsamvad.com
Spread the love

रांची: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने फॉरेस्ट रेंज अफसर (Forest Range Officer) मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में कुल 743 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। अब इन उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) में शामिल होना होगा। आयोग के अनुसार, फिजिकल टेस्ट का आयोजन 22, 23, 24 और 25 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा केंद्र, अभ्यर्थियों की तिथि और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश जल्द ही आयोग की ओर से जारी किए जाएंगे।

यह भर्ती प्रक्रिया काफी लंबी रही है। फॉरेस्ट रेंज अफसर के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया वर्ष 2024 में शुरू हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित की गई, जिसमें लगभग 14 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद बायोमेट्रिक उपस्थिति और उत्तर कुंजी को लेकर कई आपत्तियां सामने आईं। आयोग ने आपत्तियों के निस्तारण के बाद 5 दिसंबर 2025 को पीटी का परिणाम जारी किया था, जिसमें 2,405 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए थे। मुख्य परीक्षा 22 और 24 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कुल 550 अंकों की थी। इसके बाद फिजिकल टेस्ट और 50 अंकों के साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत 170 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें 79 पद अनारक्षित, 1 अनुसूचित जाति (एससी), 47 अनुसूचित जनजाति (एसटी), 15 बीसी-1, 12 बीसी-2 और 16 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को 4 घंटे में 14 किलोमीटर की पैदल चाल पूरी करनी होगी। वहीं निर्धारित न्यूनतम लंबाई के मानकों को भी पूरा करना अनिवार्य होगा। फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version