ताजा खबर
दस साल से सर्वे ही सर्वे, झारखंड की जेलों में सुधार कब?•हजारीबाग में शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा, 68 ठिकानों पर छापेमारी•पूजा घूमने जा रहे हैं? पंडालों के पास तंबाकू सेवन पर लगेगा जुर्माना•आखिरी संदेश के बाद थम गई जिंदगी, नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा•15 फीट की प्रतिमा, बनारस जैसी आरती… अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा•कचरे से खुलेगी विकास की राह, सुपौल की सड़कों में इस्तेमाल होगा प्लास्टिक•शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर अवैध हिरासत नहीं, मेट्रो-रेल चलती रहें, सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश•सांसद के इस्तीफे की मांग पर भाजपा का मोर्चा, 12 अक्टूबर को झारखंडभर में धरना•पलामू में दर्दनाक हादसा: बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल; मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक ने बचाई जान!•जमशेदपुर में पहली बार मिला दो आयुष अस्पतालों का तोहफा, सोमवार से मरीजों का इलाज शुरूदस साल से सर्वे ही सर्वे, झारखंड की जेलों में सुधार कब?•हजारीबाग में शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा, 68 ठिकानों पर छापेमारी•पूजा घूमने जा रहे हैं? पंडालों के पास तंबाकू सेवन पर लगेगा जुर्माना•आखिरी संदेश के बाद थम गई जिंदगी, नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा•15 फीट की प्रतिमा, बनारस जैसी आरती… अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा•कचरे से खुलेगी विकास की राह, सुपौल की सड़कों में इस्तेमाल होगा प्लास्टिक•शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर अवैध हिरासत नहीं, मेट्रो-रेल चलती रहें, सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश•सांसद के इस्तीफे की मांग पर भाजपा का मोर्चा, 12 अक्टूबर को झारखंडभर में धरना•पलामू में दर्दनाक हादसा: बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल; मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक ने बचाई जान!•जमशेदपुर में पहली बार मिला दो आयुष अस्पतालों का तोहफा, सोमवार से मरीजों का इलाज शुरू
मुंबई में बारिश बनी जानलेवा: मानखुर्द में तीन मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों की मौत - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: भारी बारिश के बीच रविवार रात मुंबई के मानखुर्द इलाके में बड़ा हादसा हो गया। जनता नगर में स्थित एक तीन मंजिला झोपड़ीनुमा इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे कई लोग मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। यह हादसा रात करीब 8:30 बजे हनुमान मंदिर के पीछे स्थित जनता नगर में हुआ। बताया जा रहा है कि ग्राउंड प्लस तीन मंजिला संरचना वाली दो से तीन झोपड़ियां अचानक ढह गईं। हादसे के समय कई लोग इमारत के भीतर मौजूद थे। इमारत गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और 108 एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने लेवल-1 रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए अभियान चलाया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद राहतकर्मियों ने मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
बीएमसी के अनुसार, हादसे में चार महिलाओं समेत कुल छह लोगों की मौत हुई है। एक घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। राहत एवं बचाव अभियान अब पूरा कर लिया गया है।
प्रशासन ने इमारत गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण कमजोर हो चुकी संरचना ढह गई, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version