ताजा खबर
गर्भवती को एंबुलेंस नहीं मिली, बांस की बहंगी बनी सहारा; 1 किमी तक कीचड़ में पैदल पहुंचाया, बारिश में धंस गई मिट्टी-मोरम सड़क•जादूगोड़ा फिर बनेगा देश की परमाणु ताकत का केंद्र? UCIL ने बताई यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की बड़ी योजना•आदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में•आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश•समायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन•मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज•मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल•प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां•मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित•टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तारगर्भवती को एंबुलेंस नहीं मिली, बांस की बहंगी बनी सहारा; 1 किमी तक कीचड़ में पैदल पहुंचाया, बारिश में धंस गई मिट्टी-मोरम सड़क•जादूगोड़ा फिर बनेगा देश की परमाणु ताकत का केंद्र? UCIL ने बताई यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की बड़ी योजना•आदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में•आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश•समायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन•मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज•मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल•प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां•मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित•टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तार
रामगढ़ में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़: प्रिंस खान गिरोह का शूटर शिवराज घायल, हथियार और कारतूस बरामद - aksharsamvad.com
Spread the love

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय शूटर शिवराज राम उर्फ शिवा घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संयुक्त अभियान में गिरोह के एक अन्य सदस्य को भी हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार, धनबाद पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के सदस्य भुरकुंडा क्षेत्र में सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर धनबाद, रामगढ़ और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने रिवरसाइड केंद्रीय विद्यालय के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में शिवराज राम घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक पिस्तौल, दो मोबाइल फोन और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। इसके बाद चलाए गए तलाशी अभियान में पुलिस ने तीन अवैध पिस्तौल और करीब 60 जिंदा कारतूस भी जब्त किए। बरामद सामान के आधार पर पुलिस गिरोह के नेटवर्क और संभावित आपराधिक गतिविधियों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शिवराज पहले कुख्यात अपराधी राहुल दुबे के लिए काम करता था, लेकिन बाद में वह प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य बन गया। वह लंबे समय से पुलिस के निशाने पर था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धनबाद में लगातार बढ़ती कार्रवाई के कारण प्रिंस खान गिरोह के सदस्य रामगढ़, रांची और आसपास के जिलों में अपना नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल गिरोह के फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version