ताजा खबर
गर्भवती को एंबुलेंस नहीं मिली, बांस की बहंगी बनी सहारा; 1 किमी तक कीचड़ में पैदल पहुंचाया, बारिश में धंस गई मिट्टी-मोरम सड़क•जादूगोड़ा फिर बनेगा देश की परमाणु ताकत का केंद्र? UCIL ने बताई यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की बड़ी योजना•आदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में•आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश•समायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन•मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज•मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल•प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां•मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित•टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तारगर्भवती को एंबुलेंस नहीं मिली, बांस की बहंगी बनी सहारा; 1 किमी तक कीचड़ में पैदल पहुंचाया, बारिश में धंस गई मिट्टी-मोरम सड़क•जादूगोड़ा फिर बनेगा देश की परमाणु ताकत का केंद्र? UCIL ने बताई यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की बड़ी योजना•आदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में•आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश•समायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन•मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज•मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल•प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां•मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित•टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तार
देवघर पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या, लूट और डकैती के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love


देवघर: देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं और उन पर देवघर के अलावा बिहार के जमुई जिले में हत्या, डकैती, लूट, छिनतई, चोरी और अपहरण जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक लोडेड देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर रेलवे स्टेशन के पास दो अपराधियों द्वारा राहगीरों से छिनतई किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी निवासी राजीव कुमार दास और संजीव कुमार दास के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने देवघर और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में कई आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसपी के अनुसार, हाल ही में देवीपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल और मोटरसाइकिल लूटने के दौरान एक बाइक सवार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में भी दोनों की भूमिका सामने आई है। इसके अलावा जसीडीह क्षेत्र में मोबाइल और बाइक लूट, जमुई जिले में एक सीएसपी से लूटपाट तथा पत्थरड्डा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में भी दोनों की संलिप्तता मिली है। पुलिस अब इनसे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई में सदर एसडीपीओ कुलदीप कुमार के अलावा जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार, मोहनपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा, देवीपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, तकनीकी शाखा की टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी से कई लंबित मामलों के खुलासे की उम्मीद है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version