ताजा खबर
नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त•बिंदल मॉल फायरिंग का खुलासा: 5 लाख में तय हुई थी डोमनिक की हत्या, 25 हजार एडवांस लेकर शूटरों ने की 15 दिन रेकी•नो-एंट्री में फंसे तो सावधान! चालान के बजाय सब्जी वाले के QR पर मंगाए 520 रुपये, सिपाही ने लिए 500•अब ESIC अस्पताल में सिर्फ श्रमिक ही नहीं! आयुष्मान और अबुआ कार्ड वालों को भी इलाज देने की तैयारी•टाटा स्टील ने रचा नया रिकॉर्ड, जमशेदपुर प्लांट का बड़ा योगदान; दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन क्रूड स्टील•नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले कार्डियक अरेस्ट ने ली जाननम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त•बिंदल मॉल फायरिंग का खुलासा: 5 लाख में तय हुई थी डोमनिक की हत्या, 25 हजार एडवांस लेकर शूटरों ने की 15 दिन रेकी•नो-एंट्री में फंसे तो सावधान! चालान के बजाय सब्जी वाले के QR पर मंगाए 520 रुपये, सिपाही ने लिए 500•अब ESIC अस्पताल में सिर्फ श्रमिक ही नहीं! आयुष्मान और अबुआ कार्ड वालों को भी इलाज देने की तैयारी•टाटा स्टील ने रचा नया रिकॉर्ड, जमशेदपुर प्लांट का बड़ा योगदान; दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन क्रूड स्टील•नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले कार्डियक अरेस्ट ने ली जान
डकैती की साजिश मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार, परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: परसुडीह थाना पुलिस ने वर्ष 2024 में डकैती की साजिश और अवैध हथियार बरामदगी से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखीकांत गोप उर्फ बेगी (35) और समीर गोप उर्फ पोल्टू गोप (34) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2024 की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि छोटा गोबिंदपुर स्थित मां कंस्ट्रक्शन के पास कुछ अपराधी अवैध हथियार के साथ डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर गठित छापेमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान राकेश पाल उर्फ सोना भगत के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ था। सभी आरोपियों को 26 अक्टूबर 2024 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस साजिश में शामिल दो अन्य आरोपी लखीकांत गोप उर्फ बेगी और समीर गोप उर्फ पोल्टू गोप की पहचान हुई थी, जो घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में परसुडीह थाना कांड संख्या 144/24, दिनांक 25 अक्टूबर 2024 के तहत धारा 310(4), 310(5) बीएनएस एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी

लखीकांत गोप उर्फ बेगी, निवासी छोटा गोबिंदपुर, परसुडीह।

समीर गोप उर्फ पोल्टू गोप, वर्तमान निवासी छोटा गोबिंदपुर, सुभाषनगर, परसुडीह एवं स्थायी निवासी बंगालीबासा, पोटका। लखीकांत गोप पर पहले से कई मामले दर्ज है।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version