ताजा खबर
नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्तनाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त
टाटा वर्कर्स यूनियन ने 16 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया सम्मानित, नई पारी के लिए दी शुभकामनाएं - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन ने सोमवार को अपने मासिक कार्यक्रम के तहत टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में यूनियन के कॉन्फ्रेंस हॉल में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी की पत्नी स्वर्गीय रेणुका चौधरी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ हुई।
इसके बाद टाटा स्टील से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए 16 कर्मचारियों को यूनियन पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और स्मृति स्वरूप गिफ्ट कूपन भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने किया।

समारोह के मुख्य अतिथि यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से संवाद किया और उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली। उन्होंने यूनियन द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं, जैसे पुरी गेस्ट हाउस, बेंजामिन रेस्ट हाउस और कैंसर रेस्ट हाउस की जानकारी दी। साथ ही कर्मचारियों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर जवाब देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विशिष्ट अतिथि एवं सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने भी सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सहायक सचिव नितेश राज ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर यूनियन के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सहायक सचिव श्याम बाबू, राजीव कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version