ताजा खबर
ईचागढ़ की सियासत में नया मोड़, 11 अक्टूबर को भाजपा में जाएंगे हरेलाल महतो•हाईवे किनारे वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, 23 चालान से वसूला ₹1.01 लाख जुर्माना•वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी, DLSA ने किया लोगों को जागरूक•दुर्गापूजा में हुड़दंग किया तो खैर नहीं! सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर•गर्भवती महिलाओं की जांच में ढिलाई नहीं, चक्रधरपुर अस्पताल में एसडीओ ने दिए निर्देश•पीएंडएम मॉल का पिछला गेट सील, ₹2.23 करोड़ के बकाया विवाद में पहुंची संयुक्त टीम•दिल्ली की पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट में सवाल, विरोध के अधिकार और कानून में संतुलन पर जोर•31,926 डिग्रियां, 104 गोल्ड मेडल, बीबीएमकेयू में उपलब्धियों का उत्सव•भर्ती विवाद में फैसले का इंतजार, CGL पर बहस पूरी; JPSC की सुनवाई आगे•पूर्वी सिंहभूम में इस बार लहलहाएगी धान की फसल, छठ के बाद शुरू होगी कटाई; किसानों के चेहरे खिलेईचागढ़ की सियासत में नया मोड़, 11 अक्टूबर को भाजपा में जाएंगे हरेलाल महतो•हाईवे किनारे वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, 23 चालान से वसूला ₹1.01 लाख जुर्माना•वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी, DLSA ने किया लोगों को जागरूक•दुर्गापूजा में हुड़दंग किया तो खैर नहीं! सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर•गर्भवती महिलाओं की जांच में ढिलाई नहीं, चक्रधरपुर अस्पताल में एसडीओ ने दिए निर्देश•पीएंडएम मॉल का पिछला गेट सील, ₹2.23 करोड़ के बकाया विवाद में पहुंची संयुक्त टीम•दिल्ली की पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट में सवाल, विरोध के अधिकार और कानून में संतुलन पर जोर•31,926 डिग्रियां, 104 गोल्ड मेडल, बीबीएमकेयू में उपलब्धियों का उत्सव•भर्ती विवाद में फैसले का इंतजार, CGL पर बहस पूरी; JPSC की सुनवाई आगे•पूर्वी सिंहभूम में इस बार लहलहाएगी धान की फसल, छठ के बाद शुरू होगी कटाई; किसानों के चेहरे खिले
तमाड़ ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा: पत्नी और कथित प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, 17 दिन बाद जंगल से मिला कटा सिर - aksharsamvad.com
Spread the love

रांची: झारखंड के रांची जिले के तमाड़-बुंडू क्षेत्र में सामने आए चर्चित ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने 17 दिनों की जांच के बाद खुलासा करने का दावा किया है। 19 जून को बुंडू थाना क्षेत्र के तेतरटांड़ जंगल से एक सिरकटी और आंशिक रूप से जली लाश बरामद हुई थी। शव की पहचान नहीं होने के कारण यह मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। अब पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान तमाड़ थाना क्षेत्र के मांझीडीह निवासी संजय लोहरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए पहले संजय की हत्या की, फिर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद अधजले शव को जंगल में फेंक दिया गया, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके।

जांच के दौरान पुलिस को प्रेम प्रसंग का एंगल मिला। पुलिस का दावा है कि मृतक की पत्नी अपने कथित प्रेमी के साथ रहना चाहती थी और पति को अपने रास्ते की सबसे बड़ी बाधा मानती थी। इसी वजह से दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। लगातार तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन, वैज्ञानिक साक्ष्यों और फॉरेंसिक जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर तमाड़ थाना क्षेत्र के सुंदरडीह स्थित रानी वन में जमीन के अंदर दबाकर रखा गया मृतक का कटा हुआ सिर बरामद किया गया। बरामदगी के दौरान एफएसएल की टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए। डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि बिना सिर के शव मिलने के कारण जांच काफी जटिल थी, लेकिन पुलिस टीम ने वैज्ञानिक तरीके से जांच कर मामले का खुलासा किया। हत्या में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में चार लोगों की संलिप्तता सामने आई है। पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सभी साक्ष्यों के साथ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version