ताजा खबर
नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त•बिंदल मॉल फायरिंग का खुलासा: 5 लाख में तय हुई थी डोमनिक की हत्या, 25 हजार एडवांस लेकर शूटरों ने की 15 दिन रेकी•नो-एंट्री में फंसे तो सावधान! चालान के बजाय सब्जी वाले के QR पर मंगाए 520 रुपये, सिपाही ने लिए 500•अब ESIC अस्पताल में सिर्फ श्रमिक ही नहीं! आयुष्मान और अबुआ कार्ड वालों को भी इलाज देने की तैयारी•टाटा स्टील ने रचा नया रिकॉर्ड, जमशेदपुर प्लांट का बड़ा योगदान; दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन क्रूड स्टील•नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले कार्डियक अरेस्ट ने ली जाननम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त•बिंदल मॉल फायरिंग का खुलासा: 5 लाख में तय हुई थी डोमनिक की हत्या, 25 हजार एडवांस लेकर शूटरों ने की 15 दिन रेकी•नो-एंट्री में फंसे तो सावधान! चालान के बजाय सब्जी वाले के QR पर मंगाए 520 रुपये, सिपाही ने लिए 500•अब ESIC अस्पताल में सिर्फ श्रमिक ही नहीं! आयुष्मान और अबुआ कार्ड वालों को भी इलाज देने की तैयारी•टाटा स्टील ने रचा नया रिकॉर्ड, जमशेदपुर प्लांट का बड़ा योगदान; दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन क्रूड स्टील•नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले कार्डियक अरेस्ट ने ली जान
जमशेदपुर में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप बरामद, 275 पुड़िया के साथ ड्रग पेडलर गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सिदगोड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 275 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन 51.81 ग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 लाख 37 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सैमसंग मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि लिट्टी चौक के पास एक युवक ब्राउन शुगर बेचने के लिए पहुंचा है। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक युवक को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. शाहिद के रूप में हुई, जो बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती, कैरेज कॉलोनी का निवासी है। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह खड़गपुर से ब्राउन शुगर लाकर बर्मामाइंस क्षेत्र की एक महिला के साथ मिलकर इसकी बिक्री करता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्रग तस्करी में महिलाओं का इस्तेमाल करता था ताकि किसी को उस पर शक न हो।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार आरोपियों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बर्मामाइंस थाना में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version