ताजा खबर
नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्तनाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त
हिमांशु सिंह हत्याकांड: 2 लाख का इनामी मुख्य आरोपी विश्वजीत मंडल उर्फ बोदरा ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: 27 जून को बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मामले के मुख्य आरोपी और 2 लाख रुपये के इनामी अपराधी विश्वजीत मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार दोपहर जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। बोदरा लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। विश्वजीत मंडल पुलिस को चकमा देकर सीधे कोर्ट पहुंचा और वहां सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब पुलिस उससे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है, ताकि हत्या की साजिश, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों और पूरे घटनाक्रम से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि 27 जून की रात बिष्टुपुर के डबल डाउन बार के बाहर हिमांशु सिंह की हत्या कर दी गई थी। घटना उस समय हुई थी जब पुलिस की मौजूदगी में अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया था, जिससे पूरे जमशेदपुर में सनसनी फैल गई थी। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के बाद पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपी विश्वजीत मंडल उर्फ बोदरा फरार था। उसके सरेंडर को जांच में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब उससे पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version