ताजा खबर
जमशेदपुर में 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, 2500 बच्चों को नहीं मिला पोषाहार•AI नहीं छीन सकता लेखक की कलम! जमशेदपुर के ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों ने बताई किताबों की ताकत•जमशेदपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, एक के मामले में पारिवारिक विवाद का आरोप तो दूसरा तलाश रहा था रोजगार•जमशेदपुर में लगा झारखंड का पहला ग्रेन ATM, अंगूठा लगाते ही मिलेगा गेहूं-चावल; बिचौलियों का खेल होगा खत्म!•20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, जमशेदपुर लाकर पान मसाला फैक्ट्री मालिक को भेजा जेल•हेमंत सोरेन की मां के निधन पर शोक जताने नेमरा पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कई जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि•पंडालों तक पहुंचे डीसी–एसएसपी, सुरक्षित दर्शन के लिए रास्तों से बिजली तक की जांच•NH-33 पर रॉन्ग साइड का कहर! बस-ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, दो यात्री घायल•ईचागढ़ की सियासत में नया मोड़, 11 अक्टूबर को भाजपा में जाएंगे हरेलाल महतो•हाईवे किनारे वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, 23 चालान से वसूला ₹1.01 लाख जुर्मानाजमशेदपुर में 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, 2500 बच्चों को नहीं मिला पोषाहार•AI नहीं छीन सकता लेखक की कलम! जमशेदपुर के ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों ने बताई किताबों की ताकत•जमशेदपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, एक के मामले में पारिवारिक विवाद का आरोप तो दूसरा तलाश रहा था रोजगार•जमशेदपुर में लगा झारखंड का पहला ग्रेन ATM, अंगूठा लगाते ही मिलेगा गेहूं-चावल; बिचौलियों का खेल होगा खत्म!•20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, जमशेदपुर लाकर पान मसाला फैक्ट्री मालिक को भेजा जेल•हेमंत सोरेन की मां के निधन पर शोक जताने नेमरा पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कई जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि•पंडालों तक पहुंचे डीसी–एसएसपी, सुरक्षित दर्शन के लिए रास्तों से बिजली तक की जांच•NH-33 पर रॉन्ग साइड का कहर! बस-ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, दो यात्री घायल•ईचागढ़ की सियासत में नया मोड़, 11 अक्टूबर को भाजपा में जाएंगे हरेलाल महतो•हाईवे किनारे वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, 23 चालान से वसूला ₹1.01 लाख जुर्माना
महिला को शराब पिला किया कुकर्म, 6 घंटे के भीतर 2 आरोपी गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई अपाची मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और घटनास्थल से शराब व बीयर की खाली बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास सहित अन्य सामान भी जब्त किया है। ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 8 जुलाई की देर रात डायल-112 पर सूचना मिली थी कि सिमुलडांगा गांव के समीप सड़क किनारे एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया।अस्पताल में पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दो युवक उसे डिमना लेक और मिर्जाडीह हाट की ओर ले गए। वहां उसे शराब पिलाने के बाद सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर छोड़ा। दोनों उसे फिर डिमना ले गए। वहां फिर शराब खरीदी और सिमुलडांगा ले गए। वहां फिर दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के साथ मारपीट भी की गई, जिसमें उसे काफी चोटें आई हैं। उसे घायल अवस्था में छोड़कर दोनों फरार हो गए।
पीड़िता के बयान के आधार पर एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और त्वरित छापेमारी के आधार पर पुलिस ने छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एमजीएम थाना क्षेत्र निवासी ओम प्रकाश और मानगो निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा उर्फ छोटू शर्मा के रूप में हुई है। दोनों पेशे से चालक हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। इधर, पीड़िता का इलाज एमजीएम अस्पताल में जारी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version