बुधवार को पांकी अंचल के लोहरसी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मारवाड़ी साहू ने नागपुरी गीत गाकर ग्रामीणों को SIR प्रक्रिया, सेल्फ-एन्यूमरेशन के महत्व और मतदाता सूची में सही जानकारी दर्ज कराने की आवश्यकता के बारे में सरल भाषा में समझाया। स्थानीय भाषा में संवाद होने से ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अभियान को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
मारवाड़ी साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय भाषा और संस्कृति के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाई जा सकती है। जब अधिकारी लोगों की अपनी भाषा में संवाद करते हैं, तो वे आसानी से बात समझते हैं और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे सेल्फ-एन्यूमरेशन प्रक्रिया में भाग लेकर मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाने में सहयोग करें।
करीब 15 दिन पहले रामगढ़ अंचल में पदस्थापित हुए मारवाड़ी साहू को हाल ही में पांकी अंचल का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। दिव्यांग होने के बावजूद वे लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और अपने सहज व्यवहार तथा जनसंपर्क शैली से लोगों का विश्वास जीत रहे हैं। ग्रामीणों ने भी उनके इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि गीतों के माध्यम से दी गई जानकारी आसानी से समझ में आती है। प्रशासन को उम्मीद है कि ऐसे प्रयासों से SIR अभियान को और अधिक गति मिलेगी।
Trending
- हेमंत सोरेन ने निभाई मां रूपी सोरेन के श्राद्ध की पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिवार संग किया संस्कार
- गोलमुरी बैंक डकैती: फरार पांच आरोपितों पर 10 लाख का इनाम, बिहार-बंगाल तक पुलिस की छापेमारी
- जमशेदपुर में 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, 2500 बच्चों को नहीं मिला पोषाहार
- AI नहीं छीन सकता लेखक की कलम! जमशेदपुर के ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों ने बताई किताबों की ताकत
- जमशेदपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, एक के मामले में पारिवारिक विवाद का आरोप तो दूसरा तलाश रहा था रोजगार
- जमशेदपुर में लगा झारखंड का पहला ग्रेन ATM, अंगूठा लगाते ही मिलेगा गेहूं-चावल; बिचौलियों का खेल होगा खत्म!
- 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, जमशेदपुर लाकर पान मसाला फैक्ट्री मालिक को भेजा जेल
- हेमंत सोरेन की मां के निधन पर शोक जताने नेमरा पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कई जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि


