ताजा खबर
टाटा स्टील में बदली जिम्मेदारियां, जमशेदपुर में श्रम प्रशासन को भी नया चेहरा•जसीडीह में इंजन बदलने का झंझट होगा खत्म, बाइपास से मिलेगी ट्रेनों को सीधी राह•जमशेदपुर में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन, 372 ठिकानों पर छापेमारी; 36 पर FIR, ₹9 लाख से अधिक जुर्माना वसूला•नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्टटाटा स्टील में बदली जिम्मेदारियां, जमशेदपुर में श्रम प्रशासन को भी नया चेहरा•जसीडीह में इंजन बदलने का झंझट होगा खत्म, बाइपास से मिलेगी ट्रेनों को सीधी राह•जमशेदपुर में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन, 372 ठिकानों पर छापेमारी; 36 पर FIR, ₹9 लाख से अधिक जुर्माना वसूला•नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट
पलामू: फोरलेन परियोजना पर बवाल, पुलिस पर पथराव, दो जवान घायल - aksharsamvad.com
Spread the love

मेदिनीनगर (पलामू): पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में राष्ट्रीय राजमार्ग (फोरलेन) परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर गुरुवार को बड़ा विवाद हो गया। विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन के बीच तनाव उस समय हिंसक हो गया, जब आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। घटना में जैप के जवान राजमोहन सिंह और सहायक पुलिस की महिला जवान प्रिया सिंह घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद डीएसपी राजेश यादव समेत कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पथराव के दौरान कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी बाधित रहा, जिसे प्रशासन ने ग्रामीणों से बातचीत के बाद बहाल कराया।
ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी जमीन का न तो विधिवत अधिग्रहण किया गया है और न ही उन्हें उचित मुआवजा मिला है। इसके बावजूद निर्माण एजेंसी प्रशासन की मौजूदगी में सड़क निर्माण शुरू कराने का प्रयास कर रही थी। वहीं प्रशासन का कहना है कि टीम भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए मौके पर पहुंची थी, लेकिन मुआवजे को लेकर विवाद बढ़ने के बाद स्थिति बिगड़ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीएम संजय पांडेय ने पहले ही 9 और 10 जुलाई के लिए चियांकी क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की थी। इसके बावजूद विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पथराव में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
चियांकी नगर निगम क्षेत्र में शामिल होने के कारण यहां जमीन का बाजार मूल्य काफी अधिक माना जाता है। ऐसे में मुआवजा निर्धारण को लेकर ग्रामीणों में असंतोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उचित मुआवजा, पारदर्शी प्रक्रिया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी किए बिना निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाना चाहिए। यह घटना एक बार फिर विकास परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, उचित मुआवजा और प्रभावित लोगों के अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version