ताजा खबर
हेमंत सोरेन ने निभाई मां रूपी सोरेन के श्राद्ध की पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिवार संग किया संस्कार•गोलमुरी बैंक डकैती: फरार पांच आरोपितों पर 10 लाख का इनाम, बिहार-बंगाल तक पुलिस की छापेमारी•जमशेदपुर में 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, 2500 बच्चों को नहीं मिला पोषाहार•AI नहीं छीन सकता लेखक की कलम! जमशेदपुर के ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों ने बताई किताबों की ताकत•जमशेदपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, एक के मामले में पारिवारिक विवाद का आरोप तो दूसरा तलाश रहा था रोजगार•जमशेदपुर में लगा झारखंड का पहला ग्रेन ATM, अंगूठा लगाते ही मिलेगा गेहूं-चावल; बिचौलियों का खेल होगा खत्म!•20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, जमशेदपुर लाकर पान मसाला फैक्ट्री मालिक को भेजा जेल•हेमंत सोरेन की मां के निधन पर शोक जताने नेमरा पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कई जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि•पंडालों तक पहुंचे डीसी–एसएसपी, सुरक्षित दर्शन के लिए रास्तों से बिजली तक की जांच•NH-33 पर रॉन्ग साइड का कहर! बस-ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, दो यात्री घायलहेमंत सोरेन ने निभाई मां रूपी सोरेन के श्राद्ध की पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिवार संग किया संस्कार•गोलमुरी बैंक डकैती: फरार पांच आरोपितों पर 10 लाख का इनाम, बिहार-बंगाल तक पुलिस की छापेमारी•जमशेदपुर में 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, 2500 बच्चों को नहीं मिला पोषाहार•AI नहीं छीन सकता लेखक की कलम! जमशेदपुर के ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों ने बताई किताबों की ताकत•जमशेदपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, एक के मामले में पारिवारिक विवाद का आरोप तो दूसरा तलाश रहा था रोजगार•जमशेदपुर में लगा झारखंड का पहला ग्रेन ATM, अंगूठा लगाते ही मिलेगा गेहूं-चावल; बिचौलियों का खेल होगा खत्म!•20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, जमशेदपुर लाकर पान मसाला फैक्ट्री मालिक को भेजा जेल•हेमंत सोरेन की मां के निधन पर शोक जताने नेमरा पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कई जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि•पंडालों तक पहुंचे डीसी–एसएसपी, सुरक्षित दर्शन के लिए रास्तों से बिजली तक की जांच•NH-33 पर रॉन्ग साइड का कहर! बस-ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, दो यात्री घायल
SIR-2026: डीसी ने मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील, सबर परिवारों से मिलकर योजनाओं की ली जानकारी - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने गुरुवार को चाकुलिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, सिंदुरगौरी स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर से गणना प्रपत्र के वितरण, प्राप्ति और बीएलओ ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटाइजेशन की विस्तृत जानकारी ली। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक समय पर गणना प्रपत्र पहुंचाया जाए तथा प्राप्त प्रपत्रों का शीघ्र और त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए सभी पात्र मतदाताओं की भागीदारी आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाताओं से भी संवाद किया। उन्होंने लोगों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर गणना प्रपत्र भरने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की। साथ ही बीएलओ को निर्देश दिया कि घर-घर संपर्क अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।इसके बाद उपायुक्त ने चाकुलिया प्रखंड के सालबनी और ग्वालडागिया स्थित सबर टोला का दौरा किया। यहां उन्होंने सबर समुदाय के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें SIR-2026 अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित किया।दौरे के दौरान उन्होंने सबर परिवारों को मिल रही सरकारी योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की। जिन परिवारों के आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र अब तक नहीं बने हैं, उनके लिए विशेष शिविर आयोजित कर आवश्यक प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिन परिवारों को अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उनका सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर योजना से जोड़ने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version