बैठक में एसएआईएफ ज़ोन के अधिकारियों ने बताया कि उनका संगठन पिछले 30 वर्षों से सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है और यह जमशेदपुर का उनका पांचवां दौरा है। उन्होंने कहा कि एसएआईएफ ज़ोन में वर्तमान में करीब 8,500 कंपनियां संचालित हैं, जिनमें लगभग 60 प्रतिशत भारतीय कंपनियां हैं। यहां विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना और उद्योग-अनुकूल नीतियां उपलब्ध हैं, जिससे विदेशी निवेशकों को कारोबार शुरू करने में सुविधा मिलती है। अधिकारियों ने बताया कि शारजाह में निवेश करने वाले उद्यमियों को औद्योगिक भूखंड, आधुनिक वेयरहाउस, श्रमिक आवास, शून्य कस्टम ड्यूटी, शून्य कर, रेजिडेंट वीजा, स्थानीय बैंक खाता खोलने की सुविधा और मात्र 60 मिनट में कंपनी पंजीकरण जैसी कई विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष मानव केड़िया ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उद्यमियों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शारजाह सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों का लाभ उठाकर कोल्हान के उद्यमी मध्य-पूर्व में अपने कारोबार का विस्तार कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई से शुरू हुई वन-टू-वन बी2बी बैठकें 10 जुलाई की दोपहर तक जारी रहेंगी। इन बैठकों के माध्यम से उद्यमियों को शारजाह में निवेश, उद्योग और व्यापार विस्तार की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। अंत में सिंहभूम चैंबर ने फिक्की और शारजाह सरकार का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक संवाद आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Trending
- टाटा स्टील में बदली जिम्मेदारियां, जमशेदपुर में श्रम प्रशासन को भी नया चेहरा
- जसीडीह में इंजन बदलने का झंझट होगा खत्म, बाइपास से मिलेगी ट्रेनों को सीधी राह
- जमशेदपुर में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन, 372 ठिकानों पर छापेमारी; 36 पर FIR, ₹9 लाख से अधिक जुर्माना वसूला
- नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन
- टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित
- 1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा
- जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह
- मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार


