ताजा खबर
टाटा स्टील में बदली जिम्मेदारियां, जमशेदपुर में श्रम प्रशासन को भी नया चेहरा•जसीडीह में इंजन बदलने का झंझट होगा खत्म, बाइपास से मिलेगी ट्रेनों को सीधी राह•जमशेदपुर में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन, 372 ठिकानों पर छापेमारी; 36 पर FIR, ₹9 लाख से अधिक जुर्माना वसूला•नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्टटाटा स्टील में बदली जिम्मेदारियां, जमशेदपुर में श्रम प्रशासन को भी नया चेहरा•जसीडीह में इंजन बदलने का झंझट होगा खत्म, बाइपास से मिलेगी ट्रेनों को सीधी राह•जमशेदपुर में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन, 372 ठिकानों पर छापेमारी; 36 पर FIR, ₹9 लाख से अधिक जुर्माना वसूला•नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन•टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित•1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा•जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह•मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार•नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब•चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट
हिमांशु सिंह हत्याकांड: आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना में किया सरेंडर शुरू हुई गहन पूछताछ - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: शहर के बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में शुक्रवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल राहुल दुबे ने दोपहर में बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। थाना परिसर में पहुंचने के दौरान उसने हाथ ऊपर उठाकर सरेंडर किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। राहुल दुबे लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी बीच आरोपी ने स्वयं थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के बाद पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार राहुल दुबे से हत्या की पूरी साजिश, वारदात में उसकी भूमिका, घटना के दौरान मौजूद अन्य आरोपियों और फरारी के दौरान उसकी गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ में मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। हालांकि, राहुल दुबे के आत्मसमर्पण को लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस इस मामले में विस्तृत जानकारी साझा कर सकती है। जानकारी हो कि  27 जून को बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की पुलिस के सामने हत्या कर दी गई थी। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस अब तक बार संचालक नीरज सिंह समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। राहुल दुबे के सरेंडर के बाद जांच को और गति मिलने की संभावना जताई जा रही है। वही, घटना का मुख्य आरोपी विश्वजीत मंडल ने भी कोर्ट में सरेंडर किया था।

error: Content is protected !!
Exit mobile version