ताजा खबर
दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त•जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं•विकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश•काला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल•टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी•बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार•‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्च•बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, लाठी-पत्थर चलने की सूचना, पुलिस तैनात•26 अक्टूबर को भक्ति जागरण, 50 से अधिक पूजा समितियों का होगा सम्मान•जेल से अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में जांच जारीदुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त•जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं•विकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश•काला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल•टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी•बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार•‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्च•बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, लाठी-पत्थर चलने की सूचना, पुलिस तैनात•26 अक्टूबर को भक्ति जागरण, 50 से अधिक पूजा समितियों का होगा सम्मान•जेल से अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में जांच जारी
जमशेदपुर: VB-GRAMG और ग्रामीण आवास योजनाओं की समीक्षा, हर पंचायत में 20 और हर गांव में कम से कम 5 योजनाएं संचालित करने का निर्देश - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में VB-GRAMG, अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और PM JANMAN आवास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) और संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा तय समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।बैठक में बताया गया कि 1 जुलाई 2026 से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का संचालन VB-GRAMG के नाम से किया जा रहा है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायत में कम से कम 15 से 20 योजनाएं क्रियान्वयन की स्थिति में लाई जाएं तथा हर गांव में न्यूनतम पांच योजनाएं संचालित हों। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विकास कार्यों में तेजी आएगी।

उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और PM JANMAN आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को जल्द पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों ने राशि प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण पूरा नहीं किया है, उनसे जल्द निर्माण कार्य पूरा कराया जाए, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाए। तृतीय किस्त प्राप्त लाभुकों के आवासों की छत ढलाई शीघ्र पूरी कराने और प्रथम किस्त पाने वाले लाभुकों के निर्धारित कार्य इसी माह पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में VB-GRAMG के तहत पूर्ण हो चुकी परिसंपत्तियों की Geo–MGNREGA पोर्टल पर जियो टैगिंग की समीक्षा भी की गई। उपायुक्त ने रोजगार सेवकों का साप्ताहिक रोस्टर बनाकर अधिक योजनाओं वाले पंचायतों और गांवों में युद्धस्तर पर जियो टैगिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके अलावा NMMS App के माध्यम से सभी मजदूरों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने, जॉब कार्डधारियों का 95 प्रतिशत e-KYC एक सप्ताह के भीतर पूरा करने तथा स्थायी रूप से पलायन कर चुके अपात्र जॉब कार्डधारियों का नाम ग्रामसभा की अनुशंसा पर नियमानुसार हटाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, निदेशक एनईपी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version