ताजा खबर
दुर्गा पूजा तक नहीं शुरू होगा फ्लाइओवर, हो गया बड़ा ऐलान; अब जाम से जूझना होगा•जमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम•जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात•झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू छोड़ हरेलाल महतो BJP में शामिल, भादुडीह में उमड़ा भगवा सैलाब; हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी•₹3.5 करोड़ का अंडरपास, फिर भी रास्ता बंद, दो साल से परेशान 27 गांव•दस साल से सर्वे ही सर्वे, झारखंड की जेलों में सुधार कब?•हजारीबाग में शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा, 68 ठिकानों पर छापेमारी•पूजा घूमने जा रहे हैं? पंडालों के पास तंबाकू सेवन पर लगेगा जुर्माना•आखिरी संदेश के बाद थम गई जिंदगी, नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा•15 फीट की प्रतिमा, बनारस जैसी आरती… अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजादुर्गा पूजा तक नहीं शुरू होगा फ्लाइओवर, हो गया बड़ा ऐलान; अब जाम से जूझना होगा•जमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम•जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात•झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू छोड़ हरेलाल महतो BJP में शामिल, भादुडीह में उमड़ा भगवा सैलाब; हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी•₹3.5 करोड़ का अंडरपास, फिर भी रास्ता बंद, दो साल से परेशान 27 गांव•दस साल से सर्वे ही सर्वे, झारखंड की जेलों में सुधार कब?•हजारीबाग में शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा, 68 ठिकानों पर छापेमारी•पूजा घूमने जा रहे हैं? पंडालों के पास तंबाकू सेवन पर लगेगा जुर्माना•आखिरी संदेश के बाद थम गई जिंदगी, नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा•15 फीट की प्रतिमा, बनारस जैसी आरती… अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा
पर्यावरण संरक्षण को लेकर पर्यावरण पहल की बैठक, तीन माह में 600 पौधरोपण और जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित स्वदेशी कार्यालय में रविवार को पर्यावरण पहल (स्वदेशी जागरण मंच संबद्ध) की समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर आगामी तीन महीनों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई और जुलाई, अगस्त तथा सितंबर माह के दौरान 600 पौधरोपण एवं जनजागरण कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पर्यावरण पहल के संयोजक मनोज सिंह ने कहा कि देशभर में कई संगठन और सरकारें पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में अब सभी पर्यावरण हितैषी संगठनों को एकजुट होकर ठोस रणनीति के साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तभी सफल होगा, जब आम जनता इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएगी। बैठक में इस वर्ष के अभियान में कुछ नए विषयों को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया। इनमें ध्वनि प्रदूषण, जल संरक्षण, वायु प्रदूषण, ऊर्जा संरक्षण, बायोगैस, रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जिम्मेदार उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

स्वदेसी जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2016 से अब तक कोल्हान क्षेत्र में संगठन की ओर से 8,000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा स्कूलों और कॉलेजों में पर्यावरण विषय पर संवाद, क्लीन दलमा अभियान, जनजागरण रैली और कई अन्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी वन विभाग के डीएफओ सबा आलम के सहयोग से 500 पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण पहल के फेसबुक पेज से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सुझाव साझा करने की अपील की। बैठक में प्रो. अमर सिंह, पंकज सिंह, डॉ. अनिल राय, रीता मिश्रा, प्रो. पुष्कर बाला, सुजीत कुमार, प्रो. नवनीत सिंह, डॉ. सतबीर सिंह सैनी, बबलू प्रसाद, टी.वी.आर. राजू और देव कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version