
जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। उलीडीह ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 50 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन 2.48 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई को सूचना मिली थी कि ओलडीह ओपी क्षेत्र के एनएच-33 स्थित सुवर्णरेखा आवासीय शिविर मैदान में कुछ युवक अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के लिए जुटे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसएसपी के निर्देश पर पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुवर्णरेखा आवासीय शिविर मैदान में छापेमारी की। इस दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ब्राउन शुगर आदित्यपुर से लाकर इलाके में बेचता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गालूडीह आशीष विशोई के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ओलडीह ओपी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि ब्राउन शुगर की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस अवैध नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Trending
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
- झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 35 अभ्यर्थियों को राहत नहीं; याचिका निष्पादित