ताजा खबर
जमशेदपुर में अपराधियों पर बड़ा एक्शन, बिल्ला पाठक समेत 10 पर सीसीए•दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त•जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं•विकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश•काला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल•टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी•बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार•‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्च•बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, लाठी-पत्थर चलने की सूचना, पुलिस तैनात•26 अक्टूबर को भक्ति जागरण, 50 से अधिक पूजा समितियों का होगा सम्मानजमशेदपुर में अपराधियों पर बड़ा एक्शन, बिल्ला पाठक समेत 10 पर सीसीए•दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त•जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं•विकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश•काला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल•टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी•बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार•‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्च•बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, लाठी-पत्थर चलने की सूचना, पुलिस तैनात•26 अक्टूबर को भक्ति जागरण, 50 से अधिक पूजा समितियों का होगा सम्मान
जमशेदपुर में अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, एसएसपी ने जवानों को किया ब्रीफ - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को सीसीआर साकची परिसर में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने टैंगो मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो और क्विक रिस्पॉन्स टीम  के जवानों की विशेष ब्रीफिंग की। इस दौरान सिटी एसपी, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर, पुलिस निरीक्षक सीसीआर और साकची थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहर में नियमित गश्ती को और प्रभावी बनाया जाए तथा सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वाले,असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही एंटी क्राइम चेकिंग अभियान को तेज करने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच करने का भी निर्देश दिया गया।

एसएसपी ने कहा कि पेट्रोलिंग के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना मिलती है तो उसकी जानकारी तुरंत संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस कंट्रोल रूम को दी जाए, ताकि बिना देरी के आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने पुलिसकर्मियों से जनता के साथ बेहतर व्यवहार रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई होगी। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और जवानों को सम्मानित एवं पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने कहा कि शहर में अपराधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version