ताजा खबर
टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, रविवार को भी होगा काम•कोयले की बढ़ी कीमतें बढ़ाएंगी उद्योगों का खर्च, BCCL को सालाना 150 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमान•बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस! 28 अक्टूबर तक की मोहलत से मचा हड़कंप•डेटिंग ऐप पर पहचान, फिर पीछा करने का आरोप; महिला की सुरक्षा को खतरा मान कोर्ट ने रोकी जमानत•देखिए सरकार! जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण, वेतन-बोनस के लिए उठी आवाज•गाड़ी दिलाने के नाम पर लाखों की वसूली का आरोप, चाईबासा में शोरूम के दो कर्मचारियों पर केस•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ा अपडेट, सांसद बोले- अगले साल धरातल पर शुरू हो सकता है काम•पहली दुर्गापूजा की खुशियों पर आग का साया, जामताड़ा में पंडाल जलने से ग्रामीण नाराज•चीन की तकनीक से जमशेदपुर के उद्योगों को मिलेगी रफ्तार? कैंटन फेयर के लिए चैंबर का 40 सदस्यीय दल रवाना•रांची में रंगदारी नहीं देने पर महिला डॉक्टर से मारपीट, कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोपटाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, रविवार को भी होगा काम•कोयले की बढ़ी कीमतें बढ़ाएंगी उद्योगों का खर्च, BCCL को सालाना 150 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमान•बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस! 28 अक्टूबर तक की मोहलत से मचा हड़कंप•डेटिंग ऐप पर पहचान, फिर पीछा करने का आरोप; महिला की सुरक्षा को खतरा मान कोर्ट ने रोकी जमानत•देखिए सरकार! जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण, वेतन-बोनस के लिए उठी आवाज•गाड़ी दिलाने के नाम पर लाखों की वसूली का आरोप, चाईबासा में शोरूम के दो कर्मचारियों पर केस•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ा अपडेट, सांसद बोले- अगले साल धरातल पर शुरू हो सकता है काम•पहली दुर्गापूजा की खुशियों पर आग का साया, जामताड़ा में पंडाल जलने से ग्रामीण नाराज•चीन की तकनीक से जमशेदपुर के उद्योगों को मिलेगी रफ्तार? कैंटन फेयर के लिए चैंबर का 40 सदस्यीय दल रवाना•रांची में रंगदारी नहीं देने पर महिला डॉक्टर से मारपीट, कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
सरकारी शराब दुकान का विरोध, मंदिर और स्कूल के पास खोलने के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरे बस्तीवासी - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिव घाट रोड स्थित विंध्यवासिनी मंदिर के समीप प्रस्तावित सरकारी शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार देर रात बड़ी संख्या में बस्तीवासी सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग की कि रिहायशी इलाके में शराब दुकान खोलने के निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर सरकारी शराब दुकान प्रस्तावित है, वहां घनी आबादी निवास करती है। आसपास बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं और बच्चों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि दुकान से कुछ ही दूरी पर विंध्यवासिनी मंदिर स्थित है। इसके अलावा सेंट जॉन इंग्लिश हाई स्कूल, कई कोचिंग एवं ट्यूशन सेंटर भी संचालित हैं, जहां प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं पहुंचते हैं।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ऐसे संवेदनशील स्थान पर शराब दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण प्रभावित होगा। उनका कहना है कि दुकान शुरू होने के बाद शराब पीने वालों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग सकता है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर असर पड़ेगा। लोगों ने यह भी कहा कि पहले से ही शहर में अपराध की घटनाओं को लेकर चिंता बनी हुई है, ऐसे में मंदिर और शैक्षणिक संस्थानों के पास शराब दुकान खोलना उचित नहीं है। स्थानीय निवासी नलिनी सिन्हा ने कहा कि प्रशासन को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि प्रस्तावित दुकान को किसी ऐसे स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, जहां रिहायशी आबादी, धार्मिक स्थल और शैक्षणिक संस्थान प्रभावित न हों। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। बस्तीवासियों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे और जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेंगे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version