ताजा खबर
दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त•जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं•विकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश•काला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल•टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी•बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार•‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्च•बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, लाठी-पत्थर चलने की सूचना, पुलिस तैनात•26 अक्टूबर को भक्ति जागरण, 50 से अधिक पूजा समितियों का होगा सम्मान•जेल से अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में जांच जारीदुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त•जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं•विकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश•काला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल•टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी•बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार•‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्च•बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, लाठी-पत्थर चलने की सूचना, पुलिस तैनात•26 अक्टूबर को भक्ति जागरण, 50 से अधिक पूजा समितियों का होगा सम्मान•जेल से अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में जांच जारी
झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, रांची में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस - aksharsamvad.com
Spread the love

धनबाद: झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का मंगलवार को रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि उनके अधिवक्ता अभय कुमार भट्ट ने की। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मन्नान मल्लिक पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और रांची के एक अस्पताल में उपचाराधीन थे। इसी बीच धनबाद के चर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में अदालत ने हाल ही में उन्हें, उनके पुत्र समेत अन्य आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। अदालत के फैसले के बाद उनकी ओर से जमानत याचिका दाखिल नहीं हो सकी, क्योंकि वह अस्पताल में भर्ती थे। इसी कारण वे न्यायिक हिरासत में रहते हुए इलाज करा रहे थे।

इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक का माहौल है। कई नेताओं ने उनके निधन को राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर को पहले रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए विधानसभा परिसर भी ले जाया जाएगा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को देर रात तक धनबाद लाए जाने की संभावना है, जहां राजकीय और पार्टी परंपरा के अनुसार अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। मन्नान मल्लिक लंबे समय तक झारखंड की राजनीति में सक्रिय रहे और धनबाद क्षेत्र में उनका व्यापक जनाधार माना जाता था। उनके निधन से समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version