ताजा खबर
जमशेदपुर की दुर्गा पूजा सिर्फ आस्था नहीं, शहर की अर्थव्यवस्था का भी महापर्व!•नेमरा में व्यापक सुरक्षा इंतजाम, रूपी सोरेन के संस्कार भोज के लिए 14 आईपीएस, 2300 अतिरिक्त जवान•चक्रधरपुर से चोरी, नेपाल में बिक्री, 52 मोबाइल की चोरी में तीन गिरफ्तार, 21 फोन बरामद•जमशेदपुर के कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! EPFO 3.0 से पीएफ और पेंशन पर क्या पड़ेगा असर?•टिकट बनवाना है तो समय का रखें ध्यान, 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बंद होंगे आरक्षण काउंटर•टाटा स्टील की कैंटीन में नाश्ते में देरी से लगी कतारें, कंपनी ने कहा-अब सेवा सामान्य•पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, रेहला में कल अंतिम विदाई•रिम्स में इलाज का बढ़ेगा दायरा, 10 नए विभाग खुलेंगे, कायाकल्प पर खर्च होंगे 466 करोड़•कोयला ले जाने पर पिपरवार में विवाद, महिलाओं ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप•नदी किनारे कटाव से बढ़ी फ्लैट खरीदारों की चिंता, जमशेदपुर में निर्माण की मंजूरी पर सवालजमशेदपुर की दुर्गा पूजा सिर्फ आस्था नहीं, शहर की अर्थव्यवस्था का भी महापर्व!•नेमरा में व्यापक सुरक्षा इंतजाम, रूपी सोरेन के संस्कार भोज के लिए 14 आईपीएस, 2300 अतिरिक्त जवान•चक्रधरपुर से चोरी, नेपाल में बिक्री, 52 मोबाइल की चोरी में तीन गिरफ्तार, 21 फोन बरामद•जमशेदपुर के कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! EPFO 3.0 से पीएफ और पेंशन पर क्या पड़ेगा असर?•टिकट बनवाना है तो समय का रखें ध्यान, 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बंद होंगे आरक्षण काउंटर•टाटा स्टील की कैंटीन में नाश्ते में देरी से लगी कतारें, कंपनी ने कहा-अब सेवा सामान्य•पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, रेहला में कल अंतिम विदाई•रिम्स में इलाज का बढ़ेगा दायरा, 10 नए विभाग खुलेंगे, कायाकल्प पर खर्च होंगे 466 करोड़•कोयला ले जाने पर पिपरवार में विवाद, महिलाओं ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप•नदी किनारे कटाव से बढ़ी फ्लैट खरीदारों की चिंता, जमशेदपुर में निर्माण की मंजूरी पर सवाल
पलामू में लापता युवक का शव कोयल नदी के बालू में दबा मिला, जांच में जुटी पुलिस - aksharsamvad.com
Spread the love

पलामू:  झारखंड के पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र में एक लापता युवक का शव कोयल नदी के किनारे बालू में दबा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सैकडीहा गांव निवासी सचिन कुमार साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार साहू 14 जुलाई से लापता था। परिजन और ग्रामीण मंगलवार रात से ही उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। इसी दौरान बुधवार देर शाम कोयल नदी के तट पर करीब दो से तीन फीट बालू के नीचे दबा उसका शव बरामद हुआ।

शव मिलने की सूचना फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी मिलते ही ऊंटारी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव बालू में कैसे दबा मिला। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version