ताजा खबर
पहली दुर्गापूजा की खुशियों पर आग का साया, जामताड़ा में पंडाल जलने से ग्रामीण नाराज•चीन की तकनीक से जमशेदपुर के उद्योगों को मिलेगी रफ्तार? कैंटन फेयर के लिए चैंबर का 40 सदस्यीय दल रवाना•रांची में रंगदारी नहीं देने पर महिला डॉक्टर से मारपीट, कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप•दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, टाटानगर के 8 हजार रेलकर्मियों को मिलेंगे ₹17,951 तक•टाटा समूह में आर-पार की लड़ाई! नोएल टाटा और बेटे ने कोर्ट में दाखिल की कैविएट, ट्रस्टियों की याचिका पर मांगा पक्ष•वेतन से अधिकार तक एक मंच पर जानकारी, टाटा स्टील का ‘श्रम लाभ’ बनेगा कर्मचारियों का डिजिटल साथी•वी. जी. गोपाल को नमन, टाटा वर्कर्स यूनियन में याद किया गया दूरदर्शी नेतृत्व•हजारीबाग में खनन राजस्व ने पकड़ी रफ्तार, छह महीने में 61% लक्ष्य पूरा•टाटा जू में तीन नन्हे मेहमान, नाम सुझाइए और पाइए खास सम्मान•मैट तक नहीं पहुंच सके 9 भारतीय पहलवान, वीजा खारिज होने पर WFI ने उठाए सवालपहली दुर्गापूजा की खुशियों पर आग का साया, जामताड़ा में पंडाल जलने से ग्रामीण नाराज•चीन की तकनीक से जमशेदपुर के उद्योगों को मिलेगी रफ्तार? कैंटन फेयर के लिए चैंबर का 40 सदस्यीय दल रवाना•रांची में रंगदारी नहीं देने पर महिला डॉक्टर से मारपीट, कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप•दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, टाटानगर के 8 हजार रेलकर्मियों को मिलेंगे ₹17,951 तक•टाटा समूह में आर-पार की लड़ाई! नोएल टाटा और बेटे ने कोर्ट में दाखिल की कैविएट, ट्रस्टियों की याचिका पर मांगा पक्ष•वेतन से अधिकार तक एक मंच पर जानकारी, टाटा स्टील का ‘श्रम लाभ’ बनेगा कर्मचारियों का डिजिटल साथी•वी. जी. गोपाल को नमन, टाटा वर्कर्स यूनियन में याद किया गया दूरदर्शी नेतृत्व•हजारीबाग में खनन राजस्व ने पकड़ी रफ्तार, छह महीने में 61% लक्ष्य पूरा•टाटा जू में तीन नन्हे मेहमान, नाम सुझाइए और पाइए खास सम्मान•मैट तक नहीं पहुंच सके 9 भारतीय पहलवान, वीजा खारिज होने पर WFI ने उठाए सवाल
देहरादून पुलिस का बड़ा एक्शन: विक्रम शर्मा हत्याकांड के 5 फरार शूटरों पर 2-2 लाख का इनाम घोषित - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: गैंगस्टर अखिलेश सिंह के करीबी माने जाने वाले विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में देहरादून पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने इस चर्चित हत्याकांड में शामिल पांच फरार शूटरों पर 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। ये सभी आरोपी वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहले उनके घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने न तो आत्मसमर्पण किया और न ही पुलिस के सामने पेश हुए। इसके बाद देहरादून पुलिस ने इनाम घोषित कर उनकी तलाश और तेज कर दी है। जिन आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है, उनमें आकाश कुमार प्रसाद (बजरंग टेकरी, बागबेड़ा), जितेंद्र कुमार साहू (टैंक रोड, उलीडीह), आशुतोष कुमार सिंह (जुगसलाई), विशाल सिंह (गाड़ाबासा, बागबेड़ा) और अंकित कुमार वर्मा (टांगराटोली, लोहरदगा) शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि ये सभी हत्या के बाद से फरार हैं और लगातार गिरफ्तारी से बचते आ रहे हैं।

विक्रम शर्मा की 13 फरवरी को उत्तराखंड के देहरादून स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद जांच में झारखंड के अपराधियों की संलिप्तता सामने आई थी। इस मामले में देहरादून पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।  फरार पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अब इनाम घोषित किए जाने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version