ताजा खबर
टाटा स्टील की कैंटीन में नाश्ते में देरी से लगी कतारें, कंपनी ने कहा-अब सेवा सामान्य•पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, रेहला में कल अंतिम विदाई•रिम्स में इलाज का बढ़ेगा दायरा, 10 नए विभाग खुलेंगे, कायाकल्प पर खर्च होंगे 466 करोड़•कोयला ले जाने पर पिपरवार में विवाद, महिलाओं ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप•नदी किनारे कटाव से बढ़ी फ्लैट खरीदारों की चिंता, जमशेदपुर में निर्माण की मंजूरी पर सवाल•लंबी वेटिंग के बीच राहत की रेल, खुर्दा रोड–आनंद विहार स्पेशल का गोमो में भी ठहराव•गोलमुरी सब्जी बाजार में आग का तांडव, नौ से अधिक दुकानें खाक, कारोबारियों को भारी नुकसान•दुर्गापूजा में घर लौटना हुआ मुश्किल! राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट, टाटानगर में यात्री परेशान•टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! डिप्लोमा पूरा करने पर प्रमोशन और इंक्रीमेंट का लाभ•टाटा स्टील की कैंटीन में पहले दिन ही नई व्यवस्था फेल! सुबह 10:30 बजे तक नहीं मिला नाश्ताटाटा स्टील की कैंटीन में नाश्ते में देरी से लगी कतारें, कंपनी ने कहा-अब सेवा सामान्य•पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, रेहला में कल अंतिम विदाई•रिम्स में इलाज का बढ़ेगा दायरा, 10 नए विभाग खुलेंगे, कायाकल्प पर खर्च होंगे 466 करोड़•कोयला ले जाने पर पिपरवार में विवाद, महिलाओं ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप•नदी किनारे कटाव से बढ़ी फ्लैट खरीदारों की चिंता, जमशेदपुर में निर्माण की मंजूरी पर सवाल•लंबी वेटिंग के बीच राहत की रेल, खुर्दा रोड–आनंद विहार स्पेशल का गोमो में भी ठहराव•गोलमुरी सब्जी बाजार में आग का तांडव, नौ से अधिक दुकानें खाक, कारोबारियों को भारी नुकसान•दुर्गापूजा में घर लौटना हुआ मुश्किल! राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट, टाटानगर में यात्री परेशान•टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! डिप्लोमा पूरा करने पर प्रमोशन और इंक्रीमेंट का लाभ•टाटा स्टील की कैंटीन में पहले दिन ही नई व्यवस्था फेल! सुबह 10:30 बजे तक नहीं मिला नाश्ता
लातेहार में ट्रक की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत, चालक फरार - aksharsamvad.com
Spread the love

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में गुरुवार सुबह एनएच-75 पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार जीजा और साले की जान चली गई। हादसा चंदवा थाना क्षेत्र के शिव टोला के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों युवक उसके नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र के महावीर नगर बुकबुका निवासी टिंकू भुइयां (34) और लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के सलगी गांव निवासी मिथुन भुइयां (14) के रूप में हुई है। दोनों किसी काम से चंदवा से लातेहार की ओर जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ट्रक के नीचे फंसे दोनों लोगों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। काफी प्रयास के बाद दोनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस हादसे के कारण कुछ समय तक एनएच-75 पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।

error: Content is protected !!
Exit mobile version