स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डी. पी. नांबियार ने कहा कि 31 साल हो गए टाटा ग्रुप से जुड़े हुए। मेरा यह मानना है कि मनुष्य चाहे जिस भी फिल्ड में हो उसे सही अवसर और वातावरण मिले तो वो अपनी प्रतिभा दिखा सकता है। उन्होंने यूनियन के गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए मिलकर बेहतर करने पर बल दिया। उन्होंने टाटा के कल्चर की तारीफ करते हुए इसे बरकरार रखने की नसीहत दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एच आर हेड प्रणव कुमार ने कहा कि यहां कि यूनियन सोसायटी के प्रति ज्यादा जिम्मेदारी निभाती है। हम सब डेजिग्नेशन को पीछे और ऑर्गेनाइजेशन को आगे रखकर काम करते हैं। यही कारण है कि बेहतर तालमेल के साथ हम-सब आगे बढ़ रहे हैं । उन्होंने कहा कि यूनियन का हर सदस्य जिम्मेदारी और कर्तव्यों को बखूबी निभाते हैं।
ईआर हेड सौमिक रॉय ने कहा कि यूनियन प्रबंधन के उचित बातों को एक – एक मजदूर तक पहुंचाने का उचित माध्यम है। सीएसआर और सेवा के कार्यों में इनकी भूमिका काबिले तारीफ है। उन्होंने आरके सिंह के नेतृत्व को सराहा। इस दौरान स्लाइड शो का प्रदर्शन कर यूनियन के गतिविधियों से सी एच आर ओ समेत सबों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर मौजूद थे। यूनियन परिसर स्थित जेएन टाटा साहब की प्रतिमा पर नांबियार ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्वागत कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।
Trending
- हार्ट अटैक आया, अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिली, एंबुलेंस भी नदारद! राजस्व उपनिरीक्षक की मौत
- 2047 से पहले आत्मनिर्भर बन सकता है भारत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बताया महिलाओं की ताकत का मंत्र
- झारखंड के ग्रामीण युवाओं के लिए बड़ी खबर! ट्रेनिंग के बाद मिलेगी नौकरी, 1.83 लाख रोजगार का लक्ष्य
- पटमदा के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट का फैसला, चारों आरोपियों को 20-20 साल की सजा
- दिल्ली में बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की थी साजिश? नेहा बोरा और प्रशांत भूषण के बयानों से सियासी घमासान
- जमशेदपुर की दुर्गा पूजा सिर्फ आस्था नहीं, शहर की अर्थव्यवस्था का भी महापर्व!
- नेमरा में व्यापक सुरक्षा इंतजाम, रूपी सोरेन के संस्कार भोज के लिए 14 आईपीएस, 2300 अतिरिक्त जवान
- चक्रधरपुर से चोरी, नेपाल में बिक्री, 52 मोबाइल की चोरी में तीन गिरफ्तार, 21 फोन बरामद


