ताजा खबर
पटमदा के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट का फैसला, चारों आरोपियों को 20-20 साल की सजा•दिल्ली में बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की थी साजिश? नेहा बोरा और प्रशांत भूषण के बयानों से सियासी घमासान•जमशेदपुर की दुर्गा पूजा सिर्फ आस्था नहीं, शहर की अर्थव्यवस्था का भी महापर्व!•नेमरा में व्यापक सुरक्षा इंतजाम, रूपी सोरेन के संस्कार भोज के लिए 14 आईपीएस, 2300 अतिरिक्त जवान•चक्रधरपुर से चोरी, नेपाल में बिक्री, 52 मोबाइल की चोरी में तीन गिरफ्तार, 21 फोन बरामद•जमशेदपुर के कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! EPFO 3.0 से पीएफ और पेंशन पर क्या पड़ेगा असर?•टिकट बनवाना है तो समय का रखें ध्यान, 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बंद होंगे आरक्षण काउंटर•टाटा स्टील की कैंटीन में नाश्ते में देरी से लगी कतारें, कंपनी ने कहा-अब सेवा सामान्य•पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, रेहला में कल अंतिम विदाई•रिम्स में इलाज का बढ़ेगा दायरा, 10 नए विभाग खुलेंगे, कायाकल्प पर खर्च होंगे 466 करोड़पटमदा के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट का फैसला, चारों आरोपियों को 20-20 साल की सजा•दिल्ली में बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की थी साजिश? नेहा बोरा और प्रशांत भूषण के बयानों से सियासी घमासान•जमशेदपुर की दुर्गा पूजा सिर्फ आस्था नहीं, शहर की अर्थव्यवस्था का भी महापर्व!•नेमरा में व्यापक सुरक्षा इंतजाम, रूपी सोरेन के संस्कार भोज के लिए 14 आईपीएस, 2300 अतिरिक्त जवान•चक्रधरपुर से चोरी, नेपाल में बिक्री, 52 मोबाइल की चोरी में तीन गिरफ्तार, 21 फोन बरामद•जमशेदपुर के कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! EPFO 3.0 से पीएफ और पेंशन पर क्या पड़ेगा असर?•टिकट बनवाना है तो समय का रखें ध्यान, 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बंद होंगे आरक्षण काउंटर•टाटा स्टील की कैंटीन में नाश्ते में देरी से लगी कतारें, कंपनी ने कहा-अब सेवा सामान्य•पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, रेहला में कल अंतिम विदाई•रिम्स में इलाज का बढ़ेगा दायरा, 10 नए विभाग खुलेंगे, कायाकल्प पर खर्च होंगे 466 करोड़
दो बेटों को बचाते-बचाते पिता की चली गई जान, कारो नदी में दर्दनाक हादसे से गुवा में मातम - aksharsamvad.com
Spread the love

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के गुवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। कारो नदी में नहाने गए एक पिता ने अपने दोनों बेटों की जान तो बचा ली, लेकिन खुद गहरे पानी में समा गए। इस हादसे में लोहार बस्ती निवासी दामु हेंब्रम की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार दामु हेंब्रम शुक्रवार सुबह अपने दोनों बेटों के साथ ठाकुरा गांव स्थित कारो नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे नदी के तेज बहाव में फंस गए और डूबने लगे। बच्चों को खतरे में देखकर दामु हेंब्रम बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत नदी में कूद पड़े।

काफी मशक्कत के बाद उन्होंने दोनों बेटों को सुरक्षित किनारे तक पहुंचा दिया, लेकिन इस दौरान वह स्वयं गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर तत्काल गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दामु हेंब्रम मजदूर के रूप में कार्यरत थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version