ताजा खबर
उड़ान के दौरान 300 फीट नीचे आया विमान, जांच में पायलट का टेस्ट पॉजिटिव, एयर इंडिया ने नौकरी से हटायापंजाब में बड़ा ऐलान! अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें ₹10 लाख वाला हेल्थ कार्ड, जानें पूरा तरीकावीरेंद्र सहवाग ने देखी ‘हनुमान अंश’ तो भावुक हुए डायरेक्टर! अब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से फिल्म देखने की अपीलतड़गू नदी में नहाना पड़ा भारी! तीन बच्चे डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश में जुटी पुलिसझारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्थासोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट! ‘Belonging’ को मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर को भारत में होगी रिलीजबिहार के शिक्षकों को AI सिखाएगा Google, छात्रों को भी मिलेगा फायदा; शिक्षा विभाग के साथ होगा MoUलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बार-बार क्यों धंस रही सड़क? IIT खड़गपुर की रिपोर्ट से खुलेगा बड़ा राजझारखंड के लिए केरल का विजिंजम मॉडल! समुद्र से जुड़कर बदलेगा कारोबार का रास्ता, 2028 तक 3 गुना बढ़ेगा व्यापारन नौकरी, न दुकानदारी… सिर्फ पीठ खुजलाकर ₹14 लाख महीना कमा रहा युवक!उड़ान के दौरान 300 फीट नीचे आया विमान, जांच में पायलट का टेस्ट पॉजिटिव, एयर इंडिया ने नौकरी से हटायापंजाब में बड़ा ऐलान! अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें ₹10 लाख वाला हेल्थ कार्ड, जानें पूरा तरीकावीरेंद्र सहवाग ने देखी ‘हनुमान अंश’ तो भावुक हुए डायरेक्टर! अब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से फिल्म देखने की अपीलतड़गू नदी में नहाना पड़ा भारी! तीन बच्चे डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश में जुटी पुलिसझारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्थासोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट! ‘Belonging’ को मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर को भारत में होगी रिलीजबिहार के शिक्षकों को AI सिखाएगा Google, छात्रों को भी मिलेगा फायदा; शिक्षा विभाग के साथ होगा MoUलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बार-बार क्यों धंस रही सड़क? IIT खड़गपुर की रिपोर्ट से खुलेगा बड़ा राजझारखंड के लिए केरल का विजिंजम मॉडल! समुद्र से जुड़कर बदलेगा कारोबार का रास्ता, 2028 तक 3 गुना बढ़ेगा व्यापारन नौकरी, न दुकानदारी… सिर्फ पीठ खुजलाकर ₹14 लाख महीना कमा रहा युवक!
चाईबासा: कारो नदी में पत्थर से बंधा मिला कबाड़ी का शव, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी - aksharsamvad.com
Spread the love

चाइबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में एक कबाड़ी व्यवसायी की संदिग्ध हत्या से सनसनी फैल गई है। रविवार सुबह कारो नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसे बड़े पत्थर से बांधकर पानी में डुबो दिया गया था। सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 39 वर्षीय कुर्मान शेख के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा का रहने वाला था और गुवा बाजार समेत आसपास के इलाकों में घूम-घूमकर लोहे का कबाड़ खरीदने का काम करता था। वह हिरजीहाटिंग में अपने साथी अल्ताफ शेख के साथ किराये के मकान में रह रहा था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अल्ताफ शेख शनिवार दोपहर जनशताब्दी एक्सप्रेस से अपने घर चला गया था। वहीं कुर्मान शेख को शनिवार रात करीब आठ बजे तक इलाके में देखा गया था। इसके बाद रविवार सुबह उसका शव नदी से बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि पहले किसी भारी वस्तु से कुर्मान शेख की हत्या की गई और फिर पहचान छिपाने तथा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को पत्थर से बांधकर कारो नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों के साथ-साथ आरोपियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद गुवा और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version