ताजा खबर
जमशेदपुर में इंग्लिश स्कूल के छात्रावास से भागा 5 साल का मासूम, सुबह 4 बजे निकला बच्चा; चाय दुकान पर रोता मिलागर्भवती की मौत पर डॉक्टर को 20 लाख का मुआवजा! बिहार उपभोक्ता आयोग ने लापरवाही मानते हुए सुनाया बड़ा फैसलाशनि की उलटी चाल से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! 96 दिनों तक धन-नौकरी में लाभ के योगअजय देवगन ने मचाई हलचल! ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन खुलेगा विजय सलगांवकर का सबसे बड़ा राजहाथों में लाठी और सामने प्रदर्शनकारी, युवा IPS अफसरों का रवैया देख दुखी हुए जस्टिस भुइयांइंसानियत शर्मसार: पलटे टैंकर में फंसा रहा घायल चालक, तेल भरने के लिए उमड़ी भीड़दुनिया का नक्शा बदल गया! अफ्रीका अब दिखेगा और बड़ा, यूरोप-अमेरिका का घटेगा आकार; भारत ने किया समर्थनबच्चों को मोबाइल से बाहर निकालने का PM मोदी ने बताया तरीका! बोले- वीडियो गेम नहीं, मैदान में खेलेंअब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, खुद चलाएगा कंप्यूटर! GPT-6 Extra ने बढ़ाई इंसानों की टेंशनजमशेदपुर के पूर्व SSP प्रभात कुमार का जलवा! देश के टॉप 25 IPS में 18वां स्थान, झारखंड से अकेला नामजमशेदपुर में इंग्लिश स्कूल के छात्रावास से भागा 5 साल का मासूम, सुबह 4 बजे निकला बच्चा; चाय दुकान पर रोता मिलागर्भवती की मौत पर डॉक्टर को 20 लाख का मुआवजा! बिहार उपभोक्ता आयोग ने लापरवाही मानते हुए सुनाया बड़ा फैसलाशनि की उलटी चाल से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! 96 दिनों तक धन-नौकरी में लाभ के योगअजय देवगन ने मचाई हलचल! ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन खुलेगा विजय सलगांवकर का सबसे बड़ा राजहाथों में लाठी और सामने प्रदर्शनकारी, युवा IPS अफसरों का रवैया देख दुखी हुए जस्टिस भुइयांइंसानियत शर्मसार: पलटे टैंकर में फंसा रहा घायल चालक, तेल भरने के लिए उमड़ी भीड़दुनिया का नक्शा बदल गया! अफ्रीका अब दिखेगा और बड़ा, यूरोप-अमेरिका का घटेगा आकार; भारत ने किया समर्थनबच्चों को मोबाइल से बाहर निकालने का PM मोदी ने बताया तरीका! बोले- वीडियो गेम नहीं, मैदान में खेलेंअब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, खुद चलाएगा कंप्यूटर! GPT-6 Extra ने बढ़ाई इंसानों की टेंशनजमशेदपुर के पूर्व SSP प्रभात कुमार का जलवा! देश के टॉप 25 IPS में 18वां स्थान, झारखंड से अकेला नाम
पलामू में वज्रपात का कहर: घर लौट रहे पिता-पुत्र की मौत, महिला  घायल - aksharsamvad.com
Spread the love

पलामूझारखंड के पलामू जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। पांकी प्रखंड के पुरसोतमपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से बाइक सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, पुरसोतमपुर निवासी बालमुकुंद यादव अपने पुत्र दिलीप यादव के साथ तेतराई बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचने के दौरान अचानक आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई। वज्रपात इतना तेज था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उधर, उसी दौरान गांव की एक महिला भी बिजली गिरने की चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने तत्काल उसे घटनास्थल से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि मौसम अचानक खराब हो गया था, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का मौका नहीं मिला। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मृतकों के आश्रितों को सरकारी प्रावधानों के तहत शीघ्र मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। समाजसेवी रफीक अंसारी और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंह सहित कई लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version