ताजा खबर
झारखंड में बने ज्वेलरी पार्क, पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए लागू हो एक समान नियमराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ सकती हैं आठ आरोपियों की मुश्किलेंजमशेदपुर में राजनीति बनाम अपराध का मुद्दा गरमाया, सरयू राय ने फेसबुक लाइव में खोले कई राजदिल्ली में सजेगा कूटनीति का सबसे बड़ा मंच! BRICS समिट में जुटेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, दुनिया की नजर भारत परदेशभर के डाकघरों में सर्वर डाउन! दोपहर 12:30 बजे से बुकिंग ठप, पार्सल-स्पीड पोस्ट का काम प्रभावित 10 साल का इंतजार खत्म! अब 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद, 350 Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेनधनबाद के अस्पताल में बिजली संकट बना जानलेवा? 48 घंटे में दूसरी मौत, वेंटिलेटर बंद होने पर उठे सवालरांची में वोटर लिस्ट से 34 नाम हटाने की कथित कोशिश, फॉर्म-7 को लेकर मचा बवालदिल्ली की फैक्ट्री में युवती से दुष्कर्म का आरोप, 66 वर्षीय ठेकेदार गिरफ्तार, वायरल वीडियो की जांच तेजडेंजर जोन में जाने पर रोक फिर भी नदी में उतरे, आसंगी चेकडैम में दो युवक तेज बहाव में बहे; तलाश जारीझारखंड में बने ज्वेलरी पार्क, पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए लागू हो एक समान नियमराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ सकती हैं आठ आरोपियों की मुश्किलेंजमशेदपुर में राजनीति बनाम अपराध का मुद्दा गरमाया, सरयू राय ने फेसबुक लाइव में खोले कई राजदिल्ली में सजेगा कूटनीति का सबसे बड़ा मंच! BRICS समिट में जुटेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, दुनिया की नजर भारत परदेशभर के डाकघरों में सर्वर डाउन! दोपहर 12:30 बजे से बुकिंग ठप, पार्सल-स्पीड पोस्ट का काम प्रभावित 10 साल का इंतजार खत्म! अब 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद, 350 Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेनधनबाद के अस्पताल में बिजली संकट बना जानलेवा? 48 घंटे में दूसरी मौत, वेंटिलेटर बंद होने पर उठे सवालरांची में वोटर लिस्ट से 34 नाम हटाने की कथित कोशिश, फॉर्म-7 को लेकर मचा बवालदिल्ली की फैक्ट्री में युवती से दुष्कर्म का आरोप, 66 वर्षीय ठेकेदार गिरफ्तार, वायरल वीडियो की जांच तेजडेंजर जोन में जाने पर रोक फिर भी नदी में उतरे, आसंगी चेकडैम में दो युवक तेज बहाव में बहे; तलाश जारी
जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या की साजिश नाकाम, जिला बदर अपराधी समेत 10 गिरफ्तार, हथियार बरामद - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश को समय रहते विफल कर दिया। जुगसलाई थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने जिला बदर अपराधी और कथित ड्रग्स पैडलर समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्टल, अतिरिक्त मैगजीन, कई जिंदा कारतूस और एक फायर किया हुआ खोखा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी के पास रेलवे पुल के नीचे कुख्यात तड़ीपार अपराधी मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ अपने साथियों के साथ मो. निजाम की हत्या की साजिश रच रहा है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर डीएसपी (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी में एक देसी पिस्टल, अतिरिक्त मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने ईदगाह मैदान के पास से पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग शामिल है।
आरोपियों की निशानदेही पर शिव घाट स्थित रिसाइक्लिंग प्लांट के पास छिपाकर रखा गया एक और देसी पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं पटनहिया मोहल्ला मैदान के पास से एक जिंदा कारतूस और एक फायर किया हुआ खोखा भी पुलिस ने बरामद किया। जांच में यह भी सामने आया कि 19 जुलाई को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। पूछताछ में मुख्य आरोपी मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ ने स्वीकार किया कि वह ड्रग्स तस्करी से जुड़ा है और ब्राउन शुगर के लगभग 15 से 16 लाख रुपये के लेन-देन तथा निजी रंजिश के चलते अपने पूर्व सहयोगी मो. निजाम की हत्या की योजना बना रहा था। वहीं आरोपी मो. शहजादा ने भी पारिवारिक विवाद और पुरानी दुश्मनी के कारण साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने बताया कि मो. खुर्शीद पहले से जिला बदर घोषित है। इसके बावजूद जिले में प्रवेश कर अपराध की योजना बनाने के आरोप में उसके खिलाफ झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम (JCCA) के तहत अलग मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले में जुगसलाई थाना में बीएनएस, आर्म्स एक्ट और जेसीसीए की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version