ताजा खबर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ सकती हैं आठ आरोपियों की मुश्किलेंजमशेदपुर में राजनीति बनाम अपराध का मुद्दा गरमाया, सरयू राय ने फेसबुक लाइव में खोले कई राजदिल्ली में सजेगा कूटनीति का सबसे बड़ा मंच! BRICS समिट में जुटेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, दुनिया की नजर भारत परदेशभर के डाकघरों में सर्वर डाउन! दोपहर 12:30 बजे से बुकिंग ठप, पार्सल-स्पीड पोस्ट का काम प्रभावित 10 साल का इंतजार खत्म! अब 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद, 350 Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेनधनबाद के अस्पताल में बिजली संकट बना जानलेवा? 48 घंटे में दूसरी मौत, वेंटिलेटर बंद होने पर उठे सवालरांची में वोटर लिस्ट से 34 नाम हटाने की कथित कोशिश, फॉर्म-7 को लेकर मचा बवालदिल्ली की फैक्ट्री में युवती से दुष्कर्म का आरोप, 66 वर्षीय ठेकेदार गिरफ्तार, वायरल वीडियो की जांच तेजडेंजर जोन में जाने पर रोक फिर भी नदी में उतरे, आसंगी चेकडैम में दो युवक तेज बहाव में बहे; तलाश जारी‘दिल्ली का लड़का हो या मुंबई का…’ टीम इंडिया चयन पर शिखर धवन का बड़ा बयान, बोले- खेल ही बनाता है पहचानराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ सकती हैं आठ आरोपियों की मुश्किलेंजमशेदपुर में राजनीति बनाम अपराध का मुद्दा गरमाया, सरयू राय ने फेसबुक लाइव में खोले कई राजदिल्ली में सजेगा कूटनीति का सबसे बड़ा मंच! BRICS समिट में जुटेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, दुनिया की नजर भारत परदेशभर के डाकघरों में सर्वर डाउन! दोपहर 12:30 बजे से बुकिंग ठप, पार्सल-स्पीड पोस्ट का काम प्रभावित 10 साल का इंतजार खत्म! अब 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद, 350 Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेनधनबाद के अस्पताल में बिजली संकट बना जानलेवा? 48 घंटे में दूसरी मौत, वेंटिलेटर बंद होने पर उठे सवालरांची में वोटर लिस्ट से 34 नाम हटाने की कथित कोशिश, फॉर्म-7 को लेकर मचा बवालदिल्ली की फैक्ट्री में युवती से दुष्कर्म का आरोप, 66 वर्षीय ठेकेदार गिरफ्तार, वायरल वीडियो की जांच तेजडेंजर जोन में जाने पर रोक फिर भी नदी में उतरे, आसंगी चेकडैम में दो युवक तेज बहाव में बहे; तलाश जारी‘दिल्ली का लड़का हो या मुंबई का…’ टीम इंडिया चयन पर शिखर धवन का बड़ा बयान, बोले- खेल ही बनाता है पहचान
लगातार बारिश और घने कोहरे से सारंडा में जनजीवन प्रभावित, किसानों के चेहरे खिले - aksharsamvad.com
Spread the love

गुवा, पश्चिमी सिंहभूम

गुवा,किरीबुरू, मेघाहातुबुरु समेत सारंडा के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही  बारिश और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सुबह से देर शाम तक आसमान बादलों से ढका रहता है, जबकि घने कोहरे के कारण दृश्यता भी कम हो गई है। कई दिनों से लोगों को धूप देखने का अवसर नहीं मिला है। लगातार नमी और ठंडक के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। लगातार हो रही वर्षा किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रही है। पर्याप्त पानी मिलने से सारंडा क्षेत्र के खेतों में गोड़ा धान और रोपा धान की रोपाई युद्ध स्तर पर चल रही है। किसान पूरे उत्साह के साथ खेतों में रोपाई कार्य में जुटे हुए हैं। समय पर हुई बारिश से इस वर्ष अच्छी फसल की उम्मीद बढ़ गई है, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है। वहीं, गुवा,किरीबुरू और मेघाहातुबुरु के शहरी क्षेत्रों में लगातार बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। धूप नहीं निकलने से कपड़े कई दिनों तक सूख नहीं पा रहे हैं। लोग मजबूरी में पंखे, हीटर और अन्य विद्युत उपकरणों की मदद से कपड़े सुखा रहे हैं। लगातार नमी के कारण घरों में सीलन भी बढ़ने लगी है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार वर्षा के कारण किरीबुरू का मौसम पूरी तरह बदल गया है। यहां न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिनभर ठंडी हवाएं और हल्की फुहारें लोगों को गर्मी से राहत तो दे रही हैं, लेकिन लगातार बारिश के कारण दैनिक कार्यों में बाधाएं भी उत्पन्न हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक बारिश और घने कोहरे का यही दौर जारी रहा, तो जनजीवन पर इसका प्रभाव और बढ़ सकता है। हालांकि किसान आशान्वित हैं कि मानसून की यह मेहरबानी उनकी मेहनत को बेहतर पैदावार में बदल देगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version