ताजा खबर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ सकती हैं आठ आरोपियों की मुश्किलेंजमशेदपुर में राजनीति बनाम अपराध का मुद्दा गरमाया, सरयू राय ने फेसबुक लाइव में खोले कई राजदिल्ली में सजेगा कूटनीति का सबसे बड़ा मंच! BRICS समिट में जुटेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, दुनिया की नजर भारत परदेशभर के डाकघरों में सर्वर डाउन! दोपहर 12:30 बजे से बुकिंग ठप, पार्सल-स्पीड पोस्ट का काम प्रभावित 10 साल का इंतजार खत्म! अब 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद, 350 Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेनधनबाद के अस्पताल में बिजली संकट बना जानलेवा? 48 घंटे में दूसरी मौत, वेंटिलेटर बंद होने पर उठे सवालरांची में वोटर लिस्ट से 34 नाम हटाने की कथित कोशिश, फॉर्म-7 को लेकर मचा बवालदिल्ली की फैक्ट्री में युवती से दुष्कर्म का आरोप, 66 वर्षीय ठेकेदार गिरफ्तार, वायरल वीडियो की जांच तेजडेंजर जोन में जाने पर रोक फिर भी नदी में उतरे, आसंगी चेकडैम में दो युवक तेज बहाव में बहे; तलाश जारी‘दिल्ली का लड़का हो या मुंबई का…’ टीम इंडिया चयन पर शिखर धवन का बड़ा बयान, बोले- खेल ही बनाता है पहचानराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ सकती हैं आठ आरोपियों की मुश्किलेंजमशेदपुर में राजनीति बनाम अपराध का मुद्दा गरमाया, सरयू राय ने फेसबुक लाइव में खोले कई राजदिल्ली में सजेगा कूटनीति का सबसे बड़ा मंच! BRICS समिट में जुटेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, दुनिया की नजर भारत परदेशभर के डाकघरों में सर्वर डाउन! दोपहर 12:30 बजे से बुकिंग ठप, पार्सल-स्पीड पोस्ट का काम प्रभावित 10 साल का इंतजार खत्म! अब 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद, 350 Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेनधनबाद के अस्पताल में बिजली संकट बना जानलेवा? 48 घंटे में दूसरी मौत, वेंटिलेटर बंद होने पर उठे सवालरांची में वोटर लिस्ट से 34 नाम हटाने की कथित कोशिश, फॉर्म-7 को लेकर मचा बवालदिल्ली की फैक्ट्री में युवती से दुष्कर्म का आरोप, 66 वर्षीय ठेकेदार गिरफ्तार, वायरल वीडियो की जांच तेजडेंजर जोन में जाने पर रोक फिर भी नदी में उतरे, आसंगी चेकडैम में दो युवक तेज बहाव में बहे; तलाश जारी‘दिल्ली का लड़का हो या मुंबई का…’ टीम इंडिया चयन पर शिखर धवन का बड़ा बयान, बोले- खेल ही बनाता है पहचान
जमशेदपुर में छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि हाल के वर्षों में NEET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना था कि लाखों छात्र वर्षों तक मेहनत कर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन बार-बार सामने आने वाले पेपर लीक मामलों से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है और युवाओं का भरोसा कमजोर पड़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे छात्रों के साथ कई स्थानों पर बल प्रयोग और लाठीचार्ज जैसी घटनाएं हुई हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद और संवेदनशीलता के साथ किया जाना चाहिए। ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई है कि NEET सहित सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में स्थायी व्यवस्था लागू की जाए। कांग्रेस ने परीक्षा प्रबंधन में कथित लापरवाही की जवाबदेही तय करने की भी मांग उठाई। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने और छात्रों पर हुई कथित कार्रवाई की नैतिक जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।

 

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version