ताजा खबर
अवैध संबंध में बाधा बना पति तो रची हत्या की साजिश, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तारबिहार होमगार्ड में नौकरी का बड़ा मौका, कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती, जानें पूरी चयन प्रक्रियाछात्र आत्महत्या पर झारखंड के लिए बड़ी खबर: देश में 80% बढ़े मामले, जमशेदपुर में 54% की गिरावटनिखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात अपराधी सिंटू सिंह गिरफ्तार; पिस्टल-बाइक बरामदमैनपुरी में नेपाल जा रहा गैस टैंकर पलटा, रिसाव से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक रास्ता सीलबिहार में बाढ़ का कहर जारी, 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित; गंगा-कोसी-महानंदा खतरे के निशान से ऊपरयूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार का बड़ा दांवजमशेदपुर में फिजियोथेरेपी के नाम पर बड़ा खेल! डिग्री-रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे सेंटर, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोपJFC के ISL से बाहर होने के बाद टाटा स्टील का बड़ा दांव, अब जमशेदपुर में महिला फुटबॉल की नई ‘नर्सरी’!रांची से बेहतर धनबाद की हवा, जमशेदपुर भी पीछे; स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 17वें पायदान पर कोयलांचलअवैध संबंध में बाधा बना पति तो रची हत्या की साजिश, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तारबिहार होमगार्ड में नौकरी का बड़ा मौका, कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती, जानें पूरी चयन प्रक्रियाछात्र आत्महत्या पर झारखंड के लिए बड़ी खबर: देश में 80% बढ़े मामले, जमशेदपुर में 54% की गिरावटनिखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात अपराधी सिंटू सिंह गिरफ्तार; पिस्टल-बाइक बरामदमैनपुरी में नेपाल जा रहा गैस टैंकर पलटा, रिसाव से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक रास्ता सीलबिहार में बाढ़ का कहर जारी, 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित; गंगा-कोसी-महानंदा खतरे के निशान से ऊपरयूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार का बड़ा दांवजमशेदपुर में फिजियोथेरेपी के नाम पर बड़ा खेल! डिग्री-रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे सेंटर, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोपJFC के ISL से बाहर होने के बाद टाटा स्टील का बड़ा दांव, अब जमशेदपुर में महिला फुटबॉल की नई ‘नर्सरी’!रांची से बेहतर धनबाद की हवा, जमशेदपुर भी पीछे; स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 17वें पायदान पर कोयलांचल
हजारीबाग में पुलिस-बदमाश आमने-सामने, फायरिंग में एक अपराधी के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के कुछ सदस्य चंद्रगुप्त कोल परियोजना क्षेत्र में लेवी वसूली की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर केरेडारी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम के पहुंचते ही संदिग्ध अपराधी भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन नहीं मानने पर जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इसी दौरान हुई फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे को मौके से दबोच लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमन कुमार और एसडीपीओ अमित आनंद मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अधिकारियों ने मामले की जांच तेज करने और फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार दोनों अपराधी केरेडारी और बड़कागांव क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी उनकी पहचान का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version