ताजा खबर
अवैध संबंध में बाधा बना पति तो रची हत्या की साजिश, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तारबिहार होमगार्ड में नौकरी का बड़ा मौका, कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती, जानें पूरी चयन प्रक्रियाछात्र आत्महत्या पर झारखंड के लिए बड़ी खबर: देश में 80% बढ़े मामले, जमशेदपुर में 54% की गिरावटनिखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात अपराधी सिंटू सिंह गिरफ्तार; पिस्टल-बाइक बरामदमैनपुरी में नेपाल जा रहा गैस टैंकर पलटा, रिसाव से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक रास्ता सीलबिहार में बाढ़ का कहर जारी, 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित; गंगा-कोसी-महानंदा खतरे के निशान से ऊपरयूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार का बड़ा दांवजमशेदपुर में फिजियोथेरेपी के नाम पर बड़ा खेल! डिग्री-रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे सेंटर, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोपJFC के ISL से बाहर होने के बाद टाटा स्टील का बड़ा दांव, अब जमशेदपुर में महिला फुटबॉल की नई ‘नर्सरी’!रांची से बेहतर धनबाद की हवा, जमशेदपुर भी पीछे; स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 17वें पायदान पर कोयलांचलअवैध संबंध में बाधा बना पति तो रची हत्या की साजिश, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तारबिहार होमगार्ड में नौकरी का बड़ा मौका, कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती, जानें पूरी चयन प्रक्रियाछात्र आत्महत्या पर झारखंड के लिए बड़ी खबर: देश में 80% बढ़े मामले, जमशेदपुर में 54% की गिरावटनिखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात अपराधी सिंटू सिंह गिरफ्तार; पिस्टल-बाइक बरामदमैनपुरी में नेपाल जा रहा गैस टैंकर पलटा, रिसाव से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक रास्ता सीलबिहार में बाढ़ का कहर जारी, 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित; गंगा-कोसी-महानंदा खतरे के निशान से ऊपरयूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार का बड़ा दांवजमशेदपुर में फिजियोथेरेपी के नाम पर बड़ा खेल! डिग्री-रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे सेंटर, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोपJFC के ISL से बाहर होने के बाद टाटा स्टील का बड़ा दांव, अब जमशेदपुर में महिला फुटबॉल की नई ‘नर्सरी’!रांची से बेहतर धनबाद की हवा, जमशेदपुर भी पीछे; स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 17वें पायदान पर कोयलांचल
आदित्यपुर के मेडिट्रीना हॉस्पिटल के ICU में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर स्थित मेडिट्रीना हॉस्पिटल के आईसीयू में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे में अस्पताल के आईसीयू को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी मरीज के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। अस्पताल के स्थानीय हेड राजीव कुमार ने बताया कि आग लगते ही अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आईसीयू में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। कर्मचारियों ने पहले अस्पताल में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। इसके बाद झारखंड अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग की घटना में आईसीयू के उपकरण और अन्य संसाधनों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। अस्पताल प्रबंधन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। यदि मरीजों को समय पर बाहर नहीं निकाला जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। घटना के बाद मरीजों के परिजनों ने सभी के सुरक्षित होने पर राहत की सांस ली। इधर, सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की पड़ताल कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version