ताजा खबर
अवैध संबंध में बाधा बना पति तो रची हत्या की साजिश, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तारबिहार होमगार्ड में नौकरी का बड़ा मौका, कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती, जानें पूरी चयन प्रक्रियाछात्र आत्महत्या पर झारखंड के लिए बड़ी खबर: देश में 80% बढ़े मामले, जमशेदपुर में 54% की गिरावटनिखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात अपराधी सिंटू सिंह गिरफ्तार; पिस्टल-बाइक बरामदमैनपुरी में नेपाल जा रहा गैस टैंकर पलटा, रिसाव से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक रास्ता सीलबिहार में बाढ़ का कहर जारी, 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित; गंगा-कोसी-महानंदा खतरे के निशान से ऊपरयूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार का बड़ा दांवजमशेदपुर में फिजियोथेरेपी के नाम पर बड़ा खेल! डिग्री-रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे सेंटर, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोपJFC के ISL से बाहर होने के बाद टाटा स्टील का बड़ा दांव, अब जमशेदपुर में महिला फुटबॉल की नई ‘नर्सरी’!रांची से बेहतर धनबाद की हवा, जमशेदपुर भी पीछे; स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 17वें पायदान पर कोयलांचलअवैध संबंध में बाधा बना पति तो रची हत्या की साजिश, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तारबिहार होमगार्ड में नौकरी का बड़ा मौका, कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती, जानें पूरी चयन प्रक्रियाछात्र आत्महत्या पर झारखंड के लिए बड़ी खबर: देश में 80% बढ़े मामले, जमशेदपुर में 54% की गिरावटनिखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात अपराधी सिंटू सिंह गिरफ्तार; पिस्टल-बाइक बरामदमैनपुरी में नेपाल जा रहा गैस टैंकर पलटा, रिसाव से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक रास्ता सीलबिहार में बाढ़ का कहर जारी, 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित; गंगा-कोसी-महानंदा खतरे के निशान से ऊपरयूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार का बड़ा दांवजमशेदपुर में फिजियोथेरेपी के नाम पर बड़ा खेल! डिग्री-रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे सेंटर, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोपJFC के ISL से बाहर होने के बाद टाटा स्टील का बड़ा दांव, अब जमशेदपुर में महिला फुटबॉल की नई ‘नर्सरी’!रांची से बेहतर धनबाद की हवा, जमशेदपुर भी पीछे; स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 17वें पायदान पर कोयलांचल
चक्रधरपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का ताला तोड़ लाखों की चोरी, आईफोन-लैपटॉप समेत महंगे गैजेट्स ले उड़े चोर - aksharsamvad.com
Spread the love

पश्चिमी सिंहभूम:  जिले के चक्रधरपुर में गुरुवार देर रात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना एनएच-75 रांची-चाईबासा मार्ग स्थित एक शोरूम की है, जहां बदमाश आईफोन, प्रीमियम स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य कीमती गैजेट्स चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान का सटीक मूल्यांकन अभी किया जा रहा है, लेकिन शुरुआती अनुमान के मुताबिक नुकसान लाखों रुपये में है।जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चोर शोरूम के ऊपरी हिस्से में बने वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने लोहे की ग्रिल और शटर को औजारों से काटकर दुकान में प्रवेश किया। अंदर पहुंचते ही बदमाशों ने डिस्प्ले काउंटर और रैक में रखे महंगे मोबाइल फोन, आईफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेट लिए।

शुक्रवार सुबह जब शोरूम संचालक दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और कई मोबाइल फोन के खाली डिब्बे फर्श पर पड़े मिले। महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब होने के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह भी पता चला कि बदमाश अपने पीछे सबूत न छोड़ें, इसलिए शोरूम में लगा सीसीटीवी डीवीआर भी साथ ले गए। इसके बावजूद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का दावा किया है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version