ताजा खबर
देवघर में विकास की ‘डिजिटल उड़ान’, युवाओं को AI-साइबर सुरक्षा की ट्रेनिंग, गांवों में मजबूत होंगी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएंतीन एकड़ सरकारी जमीन किसने बेच दी? पोटका में मापी शुरू होते ही मचा हड़कंपभारत रत्न वैज्ञानिक सीएनआर राव को SIR का नोटिस! नाम की स्पेलिंग में ‘एक्स्ट्रा F’ बनी वजहजन्माष्टमी पर हुई पहचान बनी मुसीबत, मथुरा जंक्शन से पांच माह का मासूम लापताशहीद रूपेश सिंह को CRPF ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, 22वें शहादत दिवस पर याद किया अदम्य साहसछह साल से अटका धालभूमगढ़ एयरपोर्ट अब खुलेगा? केंद्र ने दिया बड़ा आश्वासनडिजिटल इंडिया की कड़वी तस्वीर, एक फोन कॉल के लिए पेड़ का सहारा ले रहे गढ़वा के ग्रामीणCISF में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह वरिष्ठ IPS अधिकारी बने स्पेशल डीजी, झारखंड से चंदन कुमार झा की प्रतिनियुक्तिकार की मामूली टक्कर के बाद बढ़ा विवाद, 15 लोगों पर मारपीट और लूटपाट का आरोपचॉकलेट समझ फिनाइल की टिकिया निगल गया मासूम, सांस थमने तक नहीं मिली ऑक्सीजन; MGM में मौतदेवघर में विकास की ‘डिजिटल उड़ान’, युवाओं को AI-साइबर सुरक्षा की ट्रेनिंग, गांवों में मजबूत होंगी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएंतीन एकड़ सरकारी जमीन किसने बेच दी? पोटका में मापी शुरू होते ही मचा हड़कंपभारत रत्न वैज्ञानिक सीएनआर राव को SIR का नोटिस! नाम की स्पेलिंग में ‘एक्स्ट्रा F’ बनी वजहजन्माष्टमी पर हुई पहचान बनी मुसीबत, मथुरा जंक्शन से पांच माह का मासूम लापताशहीद रूपेश सिंह को CRPF ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, 22वें शहादत दिवस पर याद किया अदम्य साहसछह साल से अटका धालभूमगढ़ एयरपोर्ट अब खुलेगा? केंद्र ने दिया बड़ा आश्वासनडिजिटल इंडिया की कड़वी तस्वीर, एक फोन कॉल के लिए पेड़ का सहारा ले रहे गढ़वा के ग्रामीणCISF में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह वरिष्ठ IPS अधिकारी बने स्पेशल डीजी, झारखंड से चंदन कुमार झा की प्रतिनियुक्तिकार की मामूली टक्कर के बाद बढ़ा विवाद, 15 लोगों पर मारपीट और लूटपाट का आरोपचॉकलेट समझ फिनाइल की टिकिया निगल गया मासूम, सांस थमने तक नहीं मिली ऑक्सीजन; MGM में मौत
बिहार में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में पलटा ऑटो, बिजली के करंट की चपेट में आने से तीन की मौत - aksharsamvad.com
Spread the love

पटना: बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा व्यपुर गांव के पास उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरा एक ऑटो सड़क पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया और वहां से गुजर रही लो टेंशन (एलटी) बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट फैलने से ऑटो में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऑटो रामजी चक-बांक मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार की हल्की टक्कर लगने से चालक संतुलन खो बैठा और ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। बताया जा रहा है कि ऑटो में चालक सहित करीब 10 लोग सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद ऑटो बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसमें करंट दौड़ गया। इस कारण कई यात्री वाहन से बाहर नहीं निकल सके। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन ऑटो में करंट होने के कारण तत्काल राहत कार्य शुरू नहीं हो सका। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 और मनेर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बिजली विभाग से संपर्क कर संबंधित लाइन की विद्युत आपूर्ति बंद कराई। बिजली कटने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने ने बताया कि हादसे में प्रमोद कुमार, तुन-तुन और पन्ना साहू की मौत हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कार चालक की भूमिका क्या थी और हादसे के समय बिजली का तार किस स्थिति में था। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और बिजली व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version