ताजा खबर
FSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तकFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तक
कलियाडीह कैनाल में महिला का नग्न शव मिलने से सनसनी, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर:  परसुडीह थाना क्षेत्र के कलियाडीह स्थित कैनाल में रविवार सुबह एक महिला का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कैनाल से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की उम्र करीब 34 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस महिला के परिजनों और उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। शव नग्न अवस्था में मिला है। उसके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी, जिससे स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

हत्या की आशंका जता रहे स्थानीय लोग

शव की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला के साथ किसी तरह की अनहोनी हुई हो सकती है और इसके बाद शव को कैनाल में फेंका गया होगा। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल हत्या की पुष्टि नहीं की है और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस को डूबने से मौत का शक

परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के अनुसार महिला का शव कैनाल में तैरता हुआ मिला है। शुरुआती जांच में आशंका है कि महिला नहाने के दौरान पानी में डूब गई होगी। पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि शव पानी के बहाव के साथ किसी दूसरे स्थान से बहकर कलियाडीह कैनाल तक पहुंचा हो। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने के साथ उसके परिजनों का पता लगाने और कैनाल के आसपास के इलाकों से जानकारी जुटाने में लगी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version