ताजा खबर
FSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तकFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तक
चाकुलिया में हाथी ने ली बुजुर्ग की जान, नाती के सामने किया हमला; झाड़ग्राम में इलाज के दौरान मौत - aksharsamvad.com
Spread the love

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया क्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। कालियाम पंचायत के कालियाम गांव में सोमवार सुबह हाथी के हमले में घायल 60 वर्षीय अनिल महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के समय उनके साथ मौजूद सात वर्षीय नाती ने भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 20 हाथियों का झुंड कालियाम गांव की ओर पहुंच गया। कुछ देर बाद झुंड का अधिकांश हिस्सा जंगल की तरफ लौट गया, लेकिन एक हाथी गांव में ही रह गया। इसी दौरान अनिल महतो अपने घर के बाहर नाती के साथ ब्रश कर रहे थे। अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया।हाथी के अचानक आ जाने से बच्चा घबरा गया और मौके से भाग निकला। इसके कारण वह हमले की चपेट में आने से बच गया। दूसरी ओर, हाथी ने अनिल महतो को पटक दिया और दांत व पैर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। अमिल महतो को निजी वाहन से चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम स्थित अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान अनिल महतो ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को गांव लाए जाने की जानकारी है।

हाथियों ने घरों और टॉली को भी पहुंचाया नुकसान

ग्रामीणों के मुताबिक, हाथियों के झुंड ने गांव में काफी देर तक उत्पात मचाया। इस दौरान एक टॉली को तोड़ दिया गया, जबकि कई घरों को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। बुजुर्ग की मौत के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि चाकुलिया क्षेत्र में हाथियों का गांवों की ओर लगातार आना अब गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने वन विभाग से हाथियों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई गई है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version